Khaane Mein Kaddu Ke Beej Kaise Kare: कद्दू के बीज (Pumpkin Seeds) हेल्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद माने जाते हैं. अगर इसका रोजाना सेवन किया जाए तो बीमार होने का जोखिम काफी हद तक कम हो जाता है. कई रिसर्च के मुताबिक इनमें प्रोटीन, फाइबर, जिंक, मैग्नीशियम, हेल्दी फैट्स और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर होते हैं, जो पेट को हेल्दी रखने का काम करते हैं. आप कद्दू के बीज का सेवन कच्चा कर सकते हैं, लेकिन अगर आपको इसका स्वाद पसंद नहीं है तो खाना बनाते वक्त करें. कई लोग तो इसकी सब्जी बनाना भी पसंद करते हैं.
इसे भी पढ़ें- Kitchen Tips: करी में गलती से ज्यादा हो गया नमक? तुरंत करें ये 6 काम, स्वाद में बिल्कुल भी नहीं आएगी कमी
खाने में कद्दू के बीज कैसे इस्तेमाल करें? | Uses of Pumpkin Seeds
कद्दू के बीज से खाना कैसे बनाएं?
खाने में कद्दू के बीज (Pumpkin seeds) का इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है. आप इसका इस्तेमाल सलाद, स्मूदी, दही, सूप, ओट्स, ब्रेड या फिर सब्जी बनाते वक्त कर सकते हैं. ऊपर से डालकर सर्व करना भी बेस्ट रहेगा. आप स्वाद के साथ कद्दू के बीज का लुत्फ उठा सकते हैं.
किस तरह करें कद्दू के बीज का इस्तेमाल?
कद्दू के बीज का पानी- एक कटोरी में भिगोने के बाद इसका पानी इस्तेमाल करें. पानी का इस्तेमाल किसी भी सब्जी को बनाते वक्त किया जा सकता है.
कद्दू के बीज का पाउडर- कद्दू के बीज का पाउडर बनाकर रख लें और इसका इस्तेमाल शेक बनाने या स्मूदीज में करें. पाउडर का स्वाद दोगुना करने के लिए आपको हल्की आंच पर भुनना होगा.
कद्दू के बीज के लड्डू- आप इससे कोई स्वीट डिश तैयार करके रख लें और खाने के बाद सर्व करें. इसका स्वाद इतना अच्छा है कि घर के सभी लोगों को बहुत ही पसंद आएगा.
गार्निश करें- कद्दू के बीज को गार्निश करके भी इस्तेमाल किया जा सकता है. ऐसा करने के लिए पहले आपको कद्दू के बीज को धोना होगा और बारीक काटकर इस्तेमाल करना होगा.
कितनी मात्रा में इस्तेमाल करें कद्दू के बीज?
रोजाना कद्दू के बीज इस्तेमाल करने के लिए एक कप बेस्ट रहेगा. आप एनर्जी पाने के लिए इसे कच्चा भी खा सकते हैं, क्योंकि इसे खाने से फायदे ज्यादा मिलेंगे.
किन लोगों को नहीं करना चाहिए?
अगर आप किडनी के मरीज हैं या एलर्जी है तो कद्दू के बीज से परहेज करें और डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें. एक कटोरी में भिगोने के बाद इसका पानी इस्तेमाल करें. पानी का इस्तेमाल किसी भी सब्जी को बनाते वक्त किया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- Bathua Ki Kadhi: घर पर कैसे बनाते हैं बथुआ की कढ़ी, यहां जानिए कढ़ी में कौन कौन सा मसाला पड़ता है
संबंधित खबरें
भाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
27 mins agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
42 mins agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
1 hr agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
2 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
3 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
4 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
18 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
21 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines