कद्दू के बीज खाना बनाते वक्त कैसे करें इस्तेमाल? ये सीक्रेट तरीका जान लें... स्वाद के साथ मिलेगा सेहत का डबल डोज

Pumpkin Seeds For Cooking: अगर आपका बच्चा कद्दू के बीज नहीं खाता है तो उसे खाने में मिलाकर देना शुरू करें. यकीन मानिए, इसका इस तरह इस्तेमाल किया जाएगा जिससे उन्हें पता नहीं चलेगा कि इसमें कद्दू के बीज भी डाले गए हैं.

Pumpkin Seeds For Cooking

आप इसका इस्तेमाल सलाद, स्मूदी, दही, सूप, ओट्स, ब्रेड या फिर सब्जी बनाते वक्त कर सकते हैं Image Source Freepik

Khaane Mein Kaddu Ke Beej Kaise Kare: कद्दू के बीज (Pumpkin Seeds) हेल्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद माने जाते हैं. अगर इसका रोजाना सेवन किया जाए तो बीमार होने का जोखिम काफी हद तक कम हो जाता है. कई रिसर्च के मुताबिक इनमें प्रोटीन, फाइबर, जिंक, मैग्नीशियम, हेल्दी फैट्स और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर होते हैं, जो पेट को हेल्दी रखने का काम करते हैं. आप कद्दू के बीज का सेवन कच्चा कर सकते हैं, लेकिन अगर आपको इसका स्वाद पसंद नहीं है तो खाना बनाते वक्त करें. कई लोग तो इसकी सब्जी बनाना भी पसंद करते हैं.

खाने में कद्दू के बीज कैसे इस्तेमाल करें? | Uses of Pumpkin Seeds

कद्दू के बीज से खाना कैसे बनाएं?

खाने में कद्दू के बीज (Pumpkin seeds) का इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है. आप इसका इस्तेमाल सलाद, स्मूदी, दही, सूप, ओट्स, ब्रेड या फिर सब्जी बनाते वक्त कर सकते हैं. ऊपर से डालकर सर्व करना भी बेस्ट रहेगा. आप स्वाद के साथ कद्दू के बीज का लुत्फ उठा सकते हैं.

किस तरह करें कद्दू के बीज का इस्तेमाल?

कद्दू के बीज का पानी- एक कटोरी में भिगोने के बाद इसका पानी इस्तेमाल करें. पानी का इस्तेमाल किसी भी सब्जी को बनाते वक्त किया जा सकता है.

कद्दू के बीज का पाउडर- कद्दू के बीज का पाउडर बनाकर रख लें और इसका इस्तेमाल शेक बनाने या स्मूदीज में करें. पाउडर का स्वाद दोगुना करने के लिए आपको हल्की आंच पर भुनना होगा.

कद्दू के बीज के लड्डू- आप इससे कोई स्वीट डिश तैयार करके रख लें और खाने के बाद सर्व करें. इसका स्वाद इतना अच्छा है कि घर के सभी लोगों को बहुत ही पसंद आएगा.

गार्निश करें- कद्दू के बीज को गार्निश करके भी इस्तेमाल किया जा सकता है. ऐसा करने के लिए पहले आपको कद्दू के बीज को धोना होगा और बारीक काटकर इस्तेमाल करना होगा.

कितनी मात्रा में इस्तेमाल करें कद्दू के बीज?

रोजाना कद्दू के बीज इस्तेमाल करने के लिए एक कप बेस्ट रहेगा. आप एनर्जी पाने के लिए इसे कच्चा भी खा सकते हैं, क्योंकि इसे खाने से फायदे ज्यादा मिलेंगे.

किन लोगों को नहीं करना चाहिए?

अगर आप किडनी के मरीज हैं या एलर्जी है तो कद्दू के बीज से परहेज करें और डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें. एक कटोरी में भिगोने के बाद इसका पानी इस्तेमाल करें. पानी का इस्तेमाल किसी भी सब्जी को बनाते वक्त किया जा सकता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ