Relationship Tips: रिश्ते अक्सर ही बेहद कंफ्यूजिंग होते हैं. कई बार यह समझना बेहद मुश्किल हो जाता है कि क्या हम सचमुच एक सही रिलेशनशिप (Healthy Relationship) में हैं या फिर कुछ गड़बड़ है. सोशल मीडिया खोलते ही खासतौर से रेड फ्लैग्स या टॉक्सिक पार्टनर के बारे में इतना सब दिख जाता है कि व्यक्ति अपने रिलेशनशिप को लेकर ही ना जाने क्या-क्या सोचने लगता है. लेकिन, आपका पार्टनर आपके लिए सचमुच सही है या नहीं ये उसकी बुराइयों के बजाय उसकी खूबियों को देखकर भी पहचाना जा सकता है. साइकोलॉजिस्ट और रिलेशनशिप कोच एकता का अपना इंस्टाग्राम अकाउंट है जिसपर वे अकसर ही रिलेशनशिप से जुड़े टिप्स वगैरह शेयर करती रहती हैं. अपने ऐसे ही एक वीडियो में एकता ने बताया है कि पार्टनर की कौनसी आदतें बताती हैं कि वो कीपर (Keeper) है और आपके लिए सही है.
सही पार्टनर में होते हैं ये साइन | Signs Of A Right Partner
लड़ाइयों में भी खुद को रखता है शांत
रिलेशनशिप कोच ने बताया कि पार्टनर के साथ रिलेशनशिप सक्सेसफुल रहेगा या नहीं यह उसके झगड़ों को वह किस तरह हैंडल करता है इससे ज्यादा बेहतर तरह से पता चलता है बजाय इसके कि अच्छे वक्त पर उसका व्यवहार कैसा रहता है.
यह भी पढ़ें- खाना स्किप करने पर वजन कम होता है या बढ़ता है? जानिए मील छोड़ने पर शरीर पर क्या पड़ता है असर
इमोशनली अवेलेबल
अगर पार्टनर इमोशनली अवेलेबल (Emotionally Available Partner) है और अपने कमजोरी वाले पलों को भी आपसे शेयर कर रहा है तो इससे पार्टनर के साथ आपके बोंडिंग और अटैचमेंट ज्यादा बेहतर होगी.
आपकी वैल्यूज और गोल्स एक से हैं
कई स्टडीज बताती हैं कि अगर पार्टनर्स की वैल्यूज या परिवार, पैसों और ख्वाहिशों को लेकर ख्याल एक से हैं तो इससे रिलेशनशिप ज्यादा स्टेबल होता है.
वह कंसिस्टेंट है
कहते हैं कंसिस्टेंसी इज की, यानी अगर व्यक्ति लगातार बिना हार माने किसी काम को किए जा रहा है तो वह एक दिन सफल होता ही है. रिश्ते की शुरुआत में कई लड़के खासतौर से इंटेस होते हैं और लव बोंबिंग (Love Bombing) करते हैं यानी बहुत ज्यादा प्यार दिखाते हैं, लेकिन वे कंसिस्टेंट नहीं निकलते और आगे चलकर लड़कियों को उनसे प्यार मांगते रहना पड़ता है. ऐसे में अगर आपका पार्टनर कंसिस्टेंट है और रिलेशनशिप में कई महीने होने के बाद भी उसी तरह प्यार एक्सप्रेस कर रहा है तो वह आपके लिए सही है.
सपोर्ट करता है
एक सही पार्टनर वही होता है जो आपकी ग्रोथ को और आपकी स्वतंत्रता को सपोर्ट करता है, उसका सम्मान करता है. बेस्ट पार्टनर वही है जो आपकी पर्सनल ग्रोथ को सपोर्ट करता है.
आपकी भावनाएं समझता है
अगर आप दुखी हैं या बुरा फील कर रहे हैं तो सही पार्टनर आपके दुख को आपका समझकर सांत्वना नहीं देता बल्कि आपके दुख को अपने दुख की तरह देखता है और आपकी भावनाओं को समझता है.
आपका अटैचमेंट क्लैश नहीं होता
आपने सुना होगा कि किसी का अटैचमेंट स्टाइल अवोइडेंट होता है तो किसी का एंशियस, यानी कोई दूर रहकर प्यार ज्यादा फील कर पाता है तो कोई दूर रहने पर खुद को संभाल नहीं पाता. ऐसे में आपका अटैचमेंट स्टाइल एक जैसा हो और आपस में टकराए नहीं इसका ध्यान रखें.
वह रिश्ता संभालने की कोशिश करता है
आपके लिए एक सही पार्टनर वही होगा जो किसी लड़ाई के बाद उस लड़ाई से हुए डैमेज को रिपेयर करने की कोशिश करता है. ऐसे ही व्यक्ति के साथ जिंदगीभर प्यार में रहा जा सकता है और प्यार निभाया जा सकता है. ऐसे पार्टनर को आपको कभी जाने नहीं देना चाहिए.
यह भी पढ़ें – खाने के बाद कहीं आप भी तो नहीं करते ये 5 गलतियां, डॉक्टर ने कहा खराब हो सकता है पेट
संबंधित खबरें
कहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
3 hrs agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
7 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
11 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
13 hrs agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
1 day agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
1 day agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
1 day agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 day agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 day agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines