हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kesariya Mishri Mawa Recipe: मिनटों में बनाएं 'केसरिया मिश्री मावा', ये है सही और आसान तरीका

विज्ञापन
Kesariya Mishri Mawa

Kesariya Mishri Mawa Recipe: त्योहारों पर मिठाईयों की बात ही अलग ही होती है। इसलिए आज हम आपके लिए होली पर बनाने के लिए केसरिया मिश्री मावा (Kesariya Mishri Mawa) की रेसिपी लेकर आए है। जिससे आप इसे आसानी से घर पर बना सकते हैं।

केसरिया मिश्री मावा बनाने के लिए सामग्री

दूध- 1 लीटर, चीनी बूरा- 1/2 कप, मिश्री- 1/4 कप, केसर- चुटकी भर, इलायची पाउडर- 1 टी स्पून, घी- 1 टी स्पून, पिस्ता- 1 टी स्पून

बनाने की विधि

केसरिया मिश्री मावा बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक पैन लेना है। इसके बाद इसमें दूध गर्म करने के लिए रख दें और उबाल आने तक पका लें। फिर इसे गाढ़ा होने दें।

विज्ञापन

इसके बाद जब तक दूध एक चौथाई (1/4) ना रह जाए तब तक इसे पकाएं। फिर इसमें चीनी का बूरा, इलायची पाउडर, चुटकीभर केसर और घी डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।

और पढ़िए –Doda Burfi Recipe: होली पर मेहमानों को खिलाएं डोडा बर्फी, ये है बनाने की आसान विधि

विज्ञापन

इसके बाद इसे धीमी आंच पर पांच मिनट तक पकाएं। इसके बाद आप गैस को बंद कर दें। साथ ही इसे एक पैन में निकाल लें और ठंडा होने दें।

इसके बाद जब यह ठंडा हो जाए तो इसमें मिश्री डालकर एक बड़े चम्मच की सहायता से अच्छी तरह से मिला लें। इसके बाद इसे ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें और जब यह ठंडा हो जाए तो इसे बाहर निकाल लें।

विज्ञापन

इसके साथ ही अब इसपर केसर और पिस्ता की गार्निश कर लें और अगर आप चाहे तो इसमें अपनी पसंद के ड्राई फ्रूट भी डाल सकते हैं। साथ ही अब आप इसे खाने के लिए परोसे और अपनो को खिलाएं।

सुझाव- अगर आपको इसमें ड्राई फ्रूट नहीं डालना है तो ये आपके ऊपर है कि इसमें आप कौन से ड्राई फ्रूट को डालते हैं। अपनी नापसंद के ड्राई फ्रूट को आप इग्नोर कर सकते हैं। साथ ही इसे आप ठंडा कर के ही सर्व करें, तो इसके स्वाद और बढ़ेगा।

विज्ञापन

और पढ़िए – लाइफस्टाइल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola