Homemade Mosquito Killer: मच्छर हमारे रोजमर्रा के जीवन की एक बड़ी समस्या बन चुके हैं. चाहे आप शहर में रहते हों या गांव में, मच्छरों से पूरी तरह छुटकारा पाना लगभग नामुमकिन सा लगता है. ये न सिर्फ नींद और सुकून खराब करते हैं, बल्कि मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया और जीका वायरस जैसी गंभीर बीमारियां भी फैलाते हैं. बाजार में मिलने वाले रिपेलेंट, स्प्रे या कॉइल्स राहत तो देते हैं, लेकिन इनमें मौजूद केमिकल्स हमारी सेहत, त्वचा और सांसों पर बुरा असर डाल सकते हैं खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए ये नुकसानदायक साबित होते हैं. ऐसे में नेचुरल या घरेलू तरीके अपनाना सबसे बेहतर विकल्प है. तो आइए जानते हैं कि आप घर पर किस तरह आसानी से मच्छर भगाने वाली दवा को बना सकते हैं. साथ ही केमिकल वाली चीजों से राहत पा सकते हैं.
मच्छर मारने वाली दवा | Mosquito Repellent Spray
इस तरह बनाएं मच्छर मारने वाली दवा
इस दवा को बनाने के लिए आपको कुछ चीजों की जरूरत होगी जैसे कि सबसे पहले कपूर, सरसो का तेल और तेज पत्ता. अब आप कपूर को अच्छे से पीस कर इसका पाउडर बना लें. पाउडर बनाने के बाद आप इसमें तेल को डालें. अब आप तेल में तेज पत्ते को तोड़कर डालें और जला दें. बस इस तरह से आपको घर पर ही नेचुरल मच्छर मारने वाली दवा रेडी हो जाएगी. जिसे आप रोजाना शाम के समय जला सकते हैं. साथ ही इसके धुएं से मच्छरों का सफाया कर सकते हैं.
ये भी पढे़ं-Skin Care: रोजाना गर्म पानी में मिलाकर पी लें ये एक चीज, आ जाएगा चेहरे पर नूर
मच्छर मारने वाली दवा के फायदे
इस नेचुरल मच्छर मारने वाली दवा का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें किसी भी तरह के हानिकारक केमिकल्स का इस्तेमाल नहीं होता है. कपूर, सरसों का तेल और तेज पत्ता ये तीनों ही प्राकृतिक तत्व हैं जो न सिर्फ मच्छरों को दूर भगाते हैं, बल्कि वातावरण को भी शुद्ध करते हैं. इसके साथ ही कपूर की खुशबू हवा को ताजगी देती है और सांस लेने में किसी तरह की जलन नहीं होती है. वहीं सरसों का तेल हवा में लंबे समय तक टिकता है, जिससे इसका असर देर तक बना रहता है. तेज पत्ते को जलाने से निकलने वाला धुआं मच्छरों को तुरंत दूर भगाने में मदद करता है. इसके अलावा, यह उपाय बेहद किफायती और पर्यावरण के लिए भी सुरक्षित है.
ये भी पढे़ं-Lip Care: घर पर इस तरह बनाएं ये 2 लिप बाम, होंठ हमेशा दिखेंगे हाइड्रेटेड और सॉफ्ट
संबंधित खबरें
ऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
8 mins agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
1 hr agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
2 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
16 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
19 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
1 day agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
1 day agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
1 day agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines