Lip Care: घर पर इस तरह बनाएं ये 2 लिप बाम, होंठ हमेशा दिखेंगे हाइड्रेटेड और सॉफ्ट

Homemade Lip Balm: ठंड के मौसम में होंठ काफी ज्यादा ड्राई हो जाते हैं. जिसके चलते लोग हर थोड़ी देर में लिप बाम का सहारा लेते नजर आते हैं. अगर आप भी इन्हीं में से हैं और अपने होठों को हाइड्रेटेड रखना चाहते हैं तो आइए जानते हैं घर पर ही आप आसानी से लिप बाम कैसे बना सकते हैं.

homemade lip balm

इन घरेलू लिप बाम से होंठ बनेंगे गुलाबी और सॉफ्ट. Image Source Freepik

Natural Homemade Lip Balm: सर्दियों के मौसम में ठंडी हवाएं और कम नमी के कारण होंठों की नाजुक त्वचा जल्दी सूख जाती है, फटने लगती है और उनमें दर्द भी होने लगता है. ऐसे में लोग होंठों को मॉइस्चराइज रखने के लिए बार-बार लिप बाम का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन बाजार में मिलने वाले कई लिप बाम में केमिकल और कृत्रिम सुगंध होती है, जो लंबे समय में नुकसानदायक साबित हो सकती है. अगर आप अपने होंठों को नेचुरल तरीके से हाइड्रेटेड और सॉफ्ट रखना चाहते हैं, तो घर पर बना लिप बाम एक बेहतरीन विकल्प है. यह न सिर्फ सुरक्षित होता है बल्कि इसे बनाना भी बेहद आसान है. आइए जानते हैं, घर पर नेचुरल इंग्रेडिएंट्स से लिप बाम कैसे तैयार करें.

इस तरह बनाएं होममेड लिप बाम | Homemade Lip Balm

टिंटेड लिप बाम

इस टिंटेड लिप बाम को बनाने के लिए आपको कुछ चीजों की जरूरत होगी. जैसे कि 1 छोटा चम्मच बीट्रूट जूस, 1 छोटा चम्मच नारियल तेल, 1 छोटा चम्मच वैसलीन या बीजवैक्स. इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले बीट्रूट का जूस निकालकर छान लें. अब इसे नारियल तेल और वैसलीन के साथ मिलाकर धीमी आंच पर गर्म करें. जब सब एकसार हो जाए, तब ठंडा होने दें. डिब्बे में डालें और जमने दें. यह होंठों को हल्का गुलाबी रंग और मॉइस्चर देगा.

एलोवेरा लिप बाम

इस लिप बाम को बनाने के लिए आपको सबसे पहले 1 छोटा चम्मच एलोवेरा जेल (Aloe Vera Gel), 1 छोटा चम्मच नारियल तेल, कुछ बूंदें गुलाब जल या एसेंशियल ऑयल. इसके बनाने के लिए आप एक कटोरे में एलोवेरा जेल और नारियल तेल मिलाएं. इसके बाद आप हल्का गर्म करें ताकि दोनों अच्छे से मिक्स हो जाएं. आप चाहें तो खुशबू के लिए गुलाब जल डालें. अब इसे कंटेनर में भरें और फ्रिज में रखें. यह लिप बाम सूखे और फटे होंठों के लिए बहुत असरदार है. आप इसे रोजाना रात में लगाकर सो सकते हैं.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ