केदारनाथ यात्रा को और भी ज्यादा सुलभ और सुविधाजनक बनाने के लिए, भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (IRCTC) ने 2025 में तीर्थयात्रियों के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने की घोषणा की है। यह सेवा 2 मई से 31 मई तक उपलब्ध होगी, जो मुश्किल ट्रेक के लिए एक तेज और ज्यादा अच्छा ऑप्शन देगी प्रदान करेगी। केदारनाथ तीर्थयात्रा हिंदुओं के लिए सबसे पवित्र यात्राओं में से एक है, जहां हर साल लाखों श्रद्धालु आते हैं। इस नई पहल के साथ, IRCTC का लक्ष्य तीर्थयात्रियों पर यात्रा का बोझ कम करना है और साथ ही हिमालयी भूभाग के लुभावने हवाई नजारा दिखाना है।
बुकिंग से पहले अनिवार्य है रजिस्ट्रेशन
हेलीकॉप्टर टिकट बुक करने से पहले, सभी तीर्थयात्रियों को उत्तराखंड पर्यटन की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से केदारनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा। तीर्थयात्रियों को एक आईडी बनानी होगी, यात्रियों की संख्या, यात्रा की तारीख और अवधि सहित अपनी यात्रा का विवरण देना होगा और फिर यात्रा रजिस्ट्रेशन फार्म डाउनलोड करना होगा। ये फार्म हेली यात्रा पोर्टल पर हेलीकॉप्टर टिकट बुक करने के लिए जरूरी है।
ये भी पढ़ें: सावधान! क्या आपके घर में भी लगी है मां लक्ष्मी की ऐसी फोटो? गलत तस्वीर ला सकती है दरिद्रता
ऑनलाइन बुकिंग
हेलीकॉप्टर की बुक करने के लिए, उपयोगकर्ताओं को अपने मोबाइल नंबर और ईमेल पते का इस्तेमाल करके हेली यात्रा पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। ओटीपी वेरिफिकेशन के बाद, तीर्थ यात्रा लॉग इन कर सकते हैं। अपनी यात्रा रजिस्ट्रेशन संख्या दर्ज कर सकते हैं, पसंदीदा यात्रा तिथियां और समय स्लॉट चुन सकते हैं और भुगतान प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। साथ ही ये भी ध्यान रखें की प्रत्येक यात्री अधिकतम दो टिकट बुक कर सकता है, प्रत्येक टिकट ज्यादा से ज्यादा 6 यात्रियों के लिए वैध होगा।
किराया
केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर शटल सेवाएं 3 प्रमुख स्थानों से संचालित होंगी, जिनका आने-जाने का किराया इस प्रकार होगा-
1. फट्टा – 6,063 रुपए
2. सिरसी – 6,061 रुपए
3. गुप्तकाशी – 8,533 रुपए
हवाई मार्ग से यात्रा का समय काफी कम हो जाता है और केदारनाथ मंदिर के रास्ते में बर्फ से ढकी चोटियों और घाटियों का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है।
कैंसिलेशन और रिफंड पालिसी
यात्रा की योजना में बदलाव होने पर बुकिंग रद्द की जा सकती है। कैंसलेशन शुल्क काटने के बाद, रिफंड 5 से 7 दिन के भीतर वापस दे दिया जाएगा। हालांकि, निर्धारित प्रस्थान के 24 घंटे के भीतर किए गए कैंसलेशन के लिए कोई रिफंड नहीं दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें: इन 4 तारीखों में जन्मे व्यक्ति होते स्वभाव से सरल और धुन के पक्के, मंजिल पाकर ही लेते दम
संबंधित खबरें
इस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
13 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
14 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
15 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
17 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
17 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
18 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
19 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
20 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
23 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines