Snowfall के शौकीन कश्मीर घूमने जाएं तो ये 10 जगह जरूर देखें, जानें कहां ठहरें?

Kashmir Sonmarg Snowfall: सोनमर्ग में बर्फबारी के बाद से इलाके का माहौल पूरी तरह से बदल गया है। अगर आप भी यहां घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो इन जगहों को देखना न भूलें

Sonmarg SnowFall

Photo Credit- ANI

Kashmir Sonmarg Snowfall: जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में इस वक्त हैवी स्नोफॉल हो रही है। गांदरबल जिले का खूबसूरत शहर सोनमर्ग से बर्फबारी की ताजा तस्वीरें सामने आई हैं। इलाके में बर्फबारी के बाद से ही प्राकृतिक सुंदरता बढ़ गई है। हालांकि, स्नोफॉल देखने के शौकीन मौसम का मजा लेने के लिए कितनी भी दूरी हो, उसे तय कर ही लेते हैं। बात करें ट्रांसपोर्टेशन की तो बर्फबारी से यातायात पर असर पड़ा है लेकिन घूमने के लिए यहां जा सकते हैं। देखिए सोनमर्ग की लेटेस्ट तस्वीरें और घूमने जाएं, तो गलती से भी इन स्पॉट्स को मिस न करें।

photo credit-ANI

जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में बर्फबारी के बाद से माहौल खुशनुमा और हसीन हो गया है। इलाके में स्नोफॉल के बाद सड़कों पर सफेद चादर बिछी हुई है।

सोनमर्ग से आई ताजा तस्वीरों में यह हिल स्टेशन किसी फिल्म के सेट जैसा दिखाई दे रहा है। इस समय इलाका स्विट्जरलैंड की छवि से कम नहीं दिखाई पड़ रहा है।

अगर आप भी यहां घूमने जाना चाहते हैं, तो इन जगहों पर जरूर जाएं। मिस करने से आपका ट्रिप बेकार हो सकता है।

photo credit-Freepik

ग्लेशियर, सोनमर्ग से थोड़ी दूरी पर स्थित कई प्रसिद्ध ग्लेशियर हैं, जिन्हें मिस करना गलती होगी। थजियावास ग्लेशियर, यहां से लंबी पैदल यात्रा करने के लिए एक फेमस रूट है।

nilagrad river

photo credit-Freepik

निलाग्रेड रिवर, इस इलाके का मनोरम लैंडस्केप जैसा होता है। यह स्पॉट सोनमर्ग से 6 किलोमीटर दूर है। लोकल लोग साल के बाकी दिनों में इस नदी में डुबकी भी लगाते हैं, इसके पीछे कई धार्मिक मान्यताएं भी हैं।

zojila pass

photo credit-Freepik

जोजिला पास, कश्मीर से जुड़ा द्रास और सुरु के बीच बसा यह स्पॉट टूरिस्टों की बकेट लिस्ट में हमेशा रहता है। इस समय घाटी सफेद बर्फ से चमचमा रही है।

vihansar lake

photo credit-Freepik

विहांसर झील, हरा और नीले रंग के पानी वाली यह लेक भी सोनमर्ग के पास स्थित एक बढ़िया स्पॉट है। इस जगह का खास कनेक्शन कश्मीरी पंडितों से रहा है। इस झील में मछलियों की भी कई प्रजातियां मिलती हैं।

अगर आप यहां दिल्ली से जाने का प्लान कर रहे हैं, तो फ्लाइट और ट्रेन रूट ले सकते हैं। मेकमाय ट्रिप पर दिल्ली से वाया बडगाम के रास्ते सोनमर्ग पहुंचने के लिए बुकिंग कर सकते हैं। इन टिकटों के दाम 11,481 प्रति व्यक्ति हैं।

photo credit-ANI

वहीं, ट्रेन रूट से जाना चाहते हैं, तो आप दिल्ली से जम्मू तवी तक की ट्रेन कि टिकट बुक कर सकते हैं। इसके बाद वहां से कैब के जरिए सोनमर्ग जा सकते हैं। ठहरने के लिए आपको कई लग्जरी से लेकर कम दामों में होटल भी मिल जाएंगे। हालांकि, यह वैकेशन सीजन है, इसलिए इस समय होटल के दाम थोड़े ज्यादा भी हो सकते हैं। गूगल के मुताबिक अलग-अलग होटल बुकिंग साइट्स पर 3,000 से शुरू होकर 10,000 तक में रूम्स अवेलेबल हैं।

इसके अलावा, आप सत्सर झील, गडसर झील, गंगाबल झील, बालटाल घाटी, कृष्णासर झील और युसमर्ग जैसे स्पॉट्स पर भी घूमने जा सकते हैं।

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ