Karwa Chauth Special: सुहागिनें 8 तरीकों से सजाएं पूजा की थाली

Karwa Chauth Special: करवा चौथ पर आप हर किसी का ध्यान खींचना चाहती हैं तो अपनी पूजा की थाली, करवा और छलनी को स्पेशल आइडिया के साथ सजा सकती हैं। जानें सजावट के लिए कुछ यूनिक आइडिया…

Karwa Chauth Puja Thali

Karwa Chauth Puja Thali

Karwa Chauth Puja Thali Decoration: करवा चौथ के दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए उपवास रखती हैं। अपने साजन के लिए सजती संवरती हैं। दोपहर में करवा चौथ की कथा सुनती हैं। इस दौरान पूजा की थाली का विशेष महत्व होता है। सुबह सरगी की थाली, दोपहर में कथा की थाली और रात को पूजा की थाली विशेष तौर पर सजाई जाती है। पुराने जमाने में सजावट का इतना क्रेज नहीं होता था, लेकिन आज की जनरेशन के लिए करवा चौथ पूजा की थाली की सजावट काफी मायने रखती है।

ऐसे तो बाजार में एक से एक सजावट वाली थालियां मिल जाती हैं, लेकिन अपने हाथों से सजाई थाली की बात ही कुछ और होती है। फिर पूजा की थाली देखकर दूसरी महिलाएं तारीफ करें तो मजा और दोगुना हो जाता है। अगर इस बार करवा चौथ पर आप हर किसी का ध्यान खींचना चाहती हैं तो अपनी पूजा की थाली, करवा और छलनी को स्पेशल आइडिया के साथ सजा सकती हैं। आइए ऐसे ही कुछ आइडिया पर बात करते हैं…

पुरानी चुन्नी से सजावट करें

कोई पुरानी चुन्नी पड़ी हो तो उससे सजावट की जा सकती है। चुन्नी जरी वाली हो तो मजा जा आएगा। उसका बॉर्डर निकालकर पूजा की थाली के किनारे, करवे और छलनी को इससे डेकोरेट करें। अलग ही लुक निकलकर सामने आएगा।

नकली फूलों का इस्तेमाल

आर्टिफिशियल फूलों का इस्तेमाल करके थाली को सजाया जा सकता है। फूलों को थाली के किनारों पर चिपका सकती हैं। रंगबिरंगे फूल काफी आकर्षक लगेंगे। छलनी और करवे पर भी इनकी डेकोरेशन आकर्षक लगेगी।

थाली का एक ही पैटर्न रखें

सरगी की थाली हो या पूजा की थाली दोनों की सजावट का पैटर्न एक ही रखें। थाली, दीपक, छलनी, करवा हर चीज को एक ही थीम पर सजाएंगे तो थाली खूबसूरत लगेगी।

मोतियों का इस्तेमाल करें

हालांकि मोतियों से सजावट में टाइम लगेगा, लेकिन मोतियों की सजावट थाली में चार चांद लगा देगी। मोतियों को धागे में पिरोकर थाली, करवे और छलनी के चारों ओर चिपकाएं, बहुत खूबसूरत लगेंगे।

वेलवेट पेपर और गोटा

करवा चौथ पर पूजा की थाली को सजाने के लिए वेलवेट पेपर का इस्तेमाल कर सकते हैं। गोटा भी किनारों पर लपेटा जा सकता है। इससे थाली बिल्कुल अलग नजर आएगी।

छोटे-छोटे शीशें चिपकाएं

पूजा की थाली को छोटे-छोटे गोल या चौरस या किसी अन्य आकार के शीशों से भी सजा सकते हैं। इसके लिए थाली को किसी एक रंग के कपड़े से चिपकाकर सेट करें। फिर इस पर शीशे चिपकाते हुए स्वास्तिक का निशान बनाएं या ऊं लिखें।

पति का नाम लिख सकती हैं

महिलाएं चाहें तो करवा चौथ पूजा की थाली पर अपने पति का नाम लिखकर भी उसे सजा सकती हैं। पति का नाम गोटे या मोतियों से लिखा जा सकता है। काफी अनोखा आइडिया है, लेकिन थाली काफी खूबसूरत लगेगी।

दीपक सजाने का आइडिया

पूजा की थाली में रखे जाने वाले दीपक को भी सजाया जा सकता है। छोटी-छोटी कटोरी को सजाकर दीपक को उसमें रखें। कटोरियां की जगह आटा गूंथकर उसकी छोटी-छोटी कटोरियां बनाकर सुखा लें। इन्हें कलर करके सजाएं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ