Meethi Mathri Recipe: त्योहारों के ऐसे कुछ पकवान हैं जो उस त्योहार की शोभा बढ़ा देते हैं, जैसे रक्षाबंधन के दौरान घेवर बहुत खाया जाता है, मकर संक्रांति में खिचड़ी और लोहड़ी पर मूंगफली और फुल्ले, बिल्कुल वैसे ही करवाचौथ (Karwa Chauth) पर फीकी और मीठी मठरी बनाई जाती है और खाई जाती है. मीठी मठरी की बात करें तो इसे बनाना तो आसान है ही, साथ ही पूरा परिवार इसे पूरे त्योहारी सीजन में स्वाद लेकर खाना पसंद करता है. ऐसे में यहां जानिए करवाचौथ पर आप किस तरह मीठी मठरी तैयार कर सकती हैं. इसे बनाना आसान भी है और यह स्वाद में भी लाजवाब बनती है.
यह भी पढ़ें – फेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe, स्वाद आएगा लाजवाब
मीठी मठरी बनाने की रेसिपी
सामग्री –
मैदा – 3 कप
घी – आधा कप
तेल – तलने के लिए
चीनी – चाशनी के लिए डेढ़ कप
इलायची – 4
विधि –
मीठी मठरी बनाने के लिए सबसे पहले मठरी का आटा लगाया जाता है. इसके लिए मैदा लेकर उसमें आधा कप घी डाल लें. इसके बाद आटा गूंथना शुरू करें. इसमें गर्म पानी मिलाकर आटा लगाएं. इस बात का ध्यान रखें कि आपको टाइट आटा गूंथना है. जब आटा गुंथ जाए तो इसे आधे घंटे के लिए ढककर अलग रख दें.
आधे घंटे बाद एकबार फिर आटे को थोड़ा गूंथ लें. इसके बाद आटे की लोई बनाएं. अगर आपको छोटी मठरी बनानी है तो छोटी लोई लें और अगर मठरी बड़ी बनानी हो तो बड़ी लोई ले लें. अब इस लोई को हाथों से या फिर चकला-बेलन की मदद से मोटा और गोल बना लें.
कढ़ाही में घी या तेल डालें और गर्म करें. मठरी को तलने से पहले इसमें छोटे-छोटे छेद बना लें जिससे यह फूलती नहीं है और हर तरफ से अच्छे से पक जाती है. छेद करने से मठरी बीच से भी अच्छे से पक जाती है. इसके बाद मठरी को सीधा चाशनी में डालें या फिर इसे अलग प्लेट में निकालने के बाद चाशनी में डाल दें.
चाशनी बनाने के लिए कढ़ाही में पानी और चीनी को मिला लें. स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें इलायची डालें. 7 से 8 मिनट बाद जब 2 तार वाली चाशनी बन जाए तो आंच बंद कर दें. इस तैयार चाशनी में मठरी को डालें और कुछ देर इसमें रखा रहने देने के बाद बाहर निकाल लें. बस तैयार है आपकी मठरी.
फीकी मठरी भी बना सकते हैं
करवाचौथ पर फीकी मठरी भी खूब पसंद की जाती है. ऐसे में इस तैयार मठरी को चाशनी में डाले बिना ही अलग रखा जा सकता है. बस एक स्टेप स्किप करने से ही आपकी फीकी मठरी तैयार हो जाएगी.
यह भी पढ़ें – बच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक, स्वाद ऐसा कि पूरा टिफिन चट कर जाएंगे बच्चे
संबंधित खबरें
फेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
17 hrs agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
17 hrs agoमेहंदी से बाल संतरी नहीं बल्कि काले चाहिए तो घोल में मिला लीजिए ये 2 चीजें
21 hrs agoब्रेकअप से महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की उजड़ जाती है जिंदगी! शोध में बताया
21 hrs agoबाजार के मिलावटी Butter से बचें! घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध देसी मक्खन
22 hrs agoन ज्यादा टाइट, न ढीला! इस तरह लें ब्लाउज का सही नाप, मिलेगी परफेक्ट फिटिंग
1 day agoइन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवा चौथ व्रत? वरना होगा नुकसान
1 day agoसुबह के नाश्ते में पिएं टमाटर-गाजर का सूप, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी अच्छी
1 day ago2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
1 day agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines