करवा चौथ का दिन करीब है, जिसमें महिलाएं अपने पति और सुखी शादीशुदा जीवन के लिए व्रत रखेंगी. ऐसे में उनको खुश करने के लिए पति तरह-तरह के गिफ्ट देते हैं. लेकिन गिफ्ट के साथ-साथ अगर कुछ खुद से बनाया हुआ खिलाया जाए, तो इसे देख न सिर्फ पत्नी खुश होगी, बल्कि दोनों के बीच प्यार भी बढ़ेगा. अगर आप भी इस करवा चौथ अपनी पत्नी को कुछ खास बनाकर खिलाना चाहते हैं, तो आप उनके लिए कुछ मीठा बना सकते हैं. हम आपको इस स्टोरी में स्वादिष्ट गुलाब जामुन की आसान रेसिपी बताएंगे, जो इस दिन को खास बनाने में आपकी मदद करेगा. आइए जानते हैं आप कैसे आसानी से बना सकते हैं टेस्टी गुलाब जामुन?
यह भी पढ़ें: शरद पूर्णिमा पर घर पर कैसे बनाएं टेस्टी मिल्कमेड खीर? यहां जानिए सबसे आसान और स्वादिष्ट रेसिपी
गुलाब जामुन बनाने के लिए सामग्री
घर पर स्वादिष्ट और नरम गुलाब जामुन बनाने के लिए आपको इन चीजों की जरूरत होगी:
- खोया -100 ग्राम
- मैदा या सूजी – 1 बड़ा चम्मच
- बेकिंग सोडा – 1/4 छोटा चम्मच
- चीनी – 2 कप
- पानी – 2 कप
- दूध – 2 बड़े चम्मच
- इलायची- 4
- घी
- ब्रेड के छोटे टुकड़े
घर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन?
- मिठाई बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में खोया डालकर अच्छी तरह मैश कर लें.
- अब इसमें मैदा या सूजी और बेकिंग सोडा मिलाकर नरम आटा गूंथ लें, जरूरत पड़ने पर थोड़ा दूध डालें.
- अब तैयार आटे से छोटी-छोटी लोइयां बनाकर गोल आकार दें. लेकिन ध्यान रखें कि इनमें दरारें न हों, वरना तलते समय गुलाब जामुन फट सकते हैं.
- अब कड़ाही में घी गर्म करें और घी का तापमान जांचने के लिए ब्रेड का छोटा टुकड़ा डालें. फिर उसे निकालकर आंच धीमी या बढ़ा दें.
- गर्म घी में गुलाब जामुन डालें और धीमी आंच पर लगातार हल्के हाथ से चलाते हुए सुनहरा होने तक तलें.
- अह एक बर्तन में चीनी और पानी मिलाकर गर्म करें और जब चीनी घुल जाए, तो चाशनी को कुछ मिनट उबालें.
- अब तैयार चाशनी में कुटी हुई इलायची डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- तैयार चाशनी को थोड़ा ठंडा होने दें और फिर इसमें तले हुए गुलाब जामुन डालकर लगभग 30 मिनट तक भीगने दें, ताकि वे चाशनी अच्छी तरह सोख लें.
- जब गुलाब जामुन नरम और रस से भर जाएं, तो इन्हें गर्म या ठंडा अपनी पसंद के अनुसार अपनी पत्नी को अपने हाथों से खिलाएं.
यह भी पढ़ें: वीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
संबंधित खबरें
दिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
3 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
7 hrs agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
10 hrs agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
1 day agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
1 day agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
1 day agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
1 day agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
1 day agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
2 days agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines