करवा चौथ से एक दिन पहले दूध में मिलाकर लगा लें यह चीज, बाल उंगलियों से फिसलने लगेंगे आपके

Karwa Chauth Hair Care: बालों पर अगर सही हेयर मास्क लगाए जाएं तो रूखे से रूखे बाल भी मुलायम हो सकते हैं. ऐसे ही एक कमाल के हेयर मास्क का जिक्र यहां किया जा रहा है जिसे आप घर पर ही आसानी से बना सकती हैं और बालों को मुलायम बना सकती हैं.

Hair Mask For Soft Hair

Homemade Hair Mask For Soft Hair: करवा चौथ पर बालों को मुलायम बनाएगा यह हेयर मास्क. Image Credit - Pexels

Hair Care Tips: करवा चौथ पर महिलाओं को तैयार होना बेहद अच्छा लगता है. लेकिन, सिर्फ आउटफिट या मेकअप ही नहीं बल्कि यह समय स्किन केयर और हेयर केयर का भी होता है. बालों की अगर बात करें तो करवा चौथ पर कोई भी हेयर स्टाइल बनाना आपके लिए तब आसान होगा जब आपके बाल मुलायम होंगे. ऐसे में मुलायम बाल (Soft Hair) पाने के लिए आपको ज्यादा जद्दोजहद करने की जरूरत नहीं है बल्कि आप घर की सिर्फ 2 चीजों से ही बेहद मुलायम बाल पा सकती हैं. यहां जानिए कौन सी हैं ये चीजें और किस तरह बालों को आप भी बना सकती हैं सॉफ्ट.

विज्ञापन

बालों को मुलायम बनाने के लिए हेयर मास्क | Hair Mask For Soft Hair

दूध और शहद

विज्ञापन

दूध को आपने अपने स्किन केयर का अलग-अलग तरह से हिस्सा बनाया होगा लेकिन क्या आप जानती हैं कि आप बालों पर दूध को लगा सकती हैं. बालों पर दूध (Milk) सही तरह से लगाया जाए तो यह बालों की कायापलट कर सकता है. आपको करना बस इतना है कि एक कटोरी में दूध लेकर उसमें एक से डेढ़ चम्मच भरकर शहद डाल लीजिए. इस मिश्रण को अच्छे से बालों की जड़ों से सिरों तक लगाएं. खासतौर से इसे बालों की लंबाई पर लगाएं जिससे बाल खूबसूरत नजर आएं. इसे बालों पर 20 से 25 मिनट तक लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें. एक-एक बाल रेशम सा मुलायम हो जाएगा और उंगलियों से फिसलने लगेगा.

विज्ञापन

नारियल तेल और शहद

रूखे-सूखे बालों को मुलायम बनाने के लिए नारियल के तेल और शहद (Honey) को भी मिलाकर लगाया जा सकता है. नारियल तेल और शहद बालों को मुलायम बनाता है और बालों पर चमक ले आता है सो अलग. इस मास्क से बालों को रिपेयरिंग गुण भी मिलते हैं सो अलग.

विज्ञापन

अंडा और नींबू का रस

बालों के लिए अंडे बेहद फायदेमंद होते हैं. अंडे में प्रोटीन ही नहीं बल्कि विटामिन ए, डी और ई भी होता है, साथ ही यह फैटी एसिड्स का अच्छा स्त्रोत है और बालों को मजबूती भी देता है. एक अंडे में आधा नींबू का रस मिलाकर सिर पर लगाएं. इसे बालों की जड़ों से सिरों तक लगाकर रखने के बाद धोकर हटाने पर बाल मुलायम तो होते ही हैं, साथ ही स्कैल्प की भी अच्छी सफाई हो जाती है.

विज्ञापन

दही और केले का मास्क

घर में फल तो अक्सर आते ही हैं. अगर केले भी हैं तो एक केला लेकर फटाफट इस हेयर मास्क (Banana Hair Mask) को बनाकर तैयार कर लें. हेयर मास्क बनाने के लिए एक केले को मसलकर उसमें एक चम्मच दही और एक चम्मच ही शहद मिला लें. इस मिश्रण को बालों पर लगाकर 20 मिनट रखें और फिर धोकर हटा लें. पौटेशियम और विटामिन जैसे गुणों से भरपूर इस हेयर मास्क को बालों पर लगाकर बाल बेहद सॉफ्ट बनाए जा सकते हैं.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ