Karwa Chauth 2025 Gifts: सिर्फ गहने या साड़ी ही नहीं बल्कि करवा चौथ पर पत्नी को दें ये स्पेशल गिफ्ट्स, खुशी से फूली नहीं समाएंगी वाइफ

Karwa Chauth Gifts For Wife: करवा चौथ पर पत्नी को कुछ बेहद खास देना चाहते हैं तो यहां से ले लीजिए आइडिया. इन थॉटफुल गिफ्ट्स को पाकर बेहद स्पेशल महसूस करेंगी पत्नी.

Karwa Chauth Gifts For Wife

Karwa Chauth Gift Ideas: पत्नी को बेहद पसंद आएंगे ये खास गिफ्ट्स. Image Credit - Freepik

Karwa Chauth 2025 Gifts: पत्नि-पत्नी के आपसी प्रेम का प्रतीक है करवा चौथ का त्योहार. इस दिन सुहागिन महिलाएं पति के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं और पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं. पति भी इस दिन पत्नी को खुश करने के पूरे जतन करते हैं और ना सिर्फ गजरा नहीं बल्कि उनके लिए प्यारभरे गिफ्ट्स भी लाते हैं. लेकिन, अक्सर होता यह है कि पत्नी के लिए पति हर साल वही घिसे-पिटे गिफ्ट्स उठा लाते हैं जो बेसिक तो होते ही हैं, साथ ही ऐसा लगता है जैसे पति ने यह गिफ्ट लास्ट मिनट खरीदा हो. ऐसे में आप खुद को तानों का पात्र ना बनाएं बल्कि पत्नी के लिए बेहद सोचे-समझे और थॉटफुल गिफ्ट्स (Thoughtful Gifts For Wife) खरीदें. यकीन मानिए पत्नी इन गिफ्ट्स को देखकर फूली नहीं समाएंगी और अपना सारा प्यार आप पर न्योछावर कर देंगी. यहां से लीजिए बेस्ट करवा चौथ गिफ्ट आइडिया.

विज्ञापन

पत्नी के लिए करवा चौथ गिफ्ट आइडिया | Karwa Chauth Gift Ideas For Wife

लग्जरी बैग

विज्ञापन

महिलाओं को बैग्स बेहद अच्छे लगते हैं. आप अपने बजट के हिसाब से पत्नी के लिए कोई बैग खरीद सकते हैं. लग्जरी बैग्स भी पत्नी को दे सकते हैं. ये थोड़े महंगे होते हैं लेकिन पत्नी का दिन बना देंगे.

विज्ञापन

परफ्यूम है अच्छा ऑप्शन

पत्नी के लिए परफ्यूम खरीदा जा सकता है. आप किसी अच्छे ब्रांड का परफ्यूम या फिर बॉडी मिस्ट उन्हें दे सकते हैं. अगर पत्नी की पसंद का अंदाजा हो तो उस हिसाब से परफ्यूम लें.

विज्ञापन

शावर एसेंशियल्स ले सकते हैं

शावर जैल (Shower Gel), बाथ बॉम्ब्स, बॉडी स्क्रब या फिर शावर में काम आने वाली कोई और चीज पत्नी को दी जा सकती है. मार्केट में आजकल एक से बढ़कर एक चीज मिलती है और ऐसे में शावर एंसेंशियल्स पत्नी को बेहद पसंद आएंगे.

विज्ञापन

पत्नी के लिए लें फुटफियर

आपने खुद भी यह नोटिस किया होगा कि पत्नी की ना कभी कपड़ों की जरूरतें पूरी होती हैं और ना ही जूतों की. ऐसे में पत्नी के पैर का साइज तो आप जानते ही होंगे. उनके लिए सैंडल्स, हील्स, वेजेस या फिर शूज लिए जा सकते हैं.

विज्ञापन

गैजेट्स भी खरीद सकते हैं

फोन, इयरबड्स, ब्लूटूथ स्पीकर, पावरबैंक या स्मार्टवॉच पत्नी के लिए खरीदी जा सकती हैं. इन गैजेट्स (Gadgets For Wife) के अलावा हेयर ड्रायर, हेयर स्ट्रेटनर, ट्रिमर या लेजर हेयर रिमूवर पेन वगैरह पत्नी को दिया जा सकता है.

विज्ञापन

प्लान करें कोई ट्रिप

पत्नी को आपके समय से ज्यादा भला क्या चाहिए होगा. पत्नी के साथ आप वीकेंड पर कोई शॉर्ट ट्रिप प्लान कर सकते हैं. ट्रेवल की टिकट को किसी लिफाफे में दीजिए और फिर देखिए कैसे खिलता है पत्नी का चेहरा.

विज्ञापन

घड़ी देकर देखिए

पत्नी को देने के लिए एक और अच्छा गिफ्ट ऑप्शन है उसके लिए घड़ी. आप पत्नी के लिए अच्छी सी कोई एनालोग वॉच खरीद सकते हैं. आपको शोरूम पर भी जाने की जरूरत नहीं है बल्कि घर बैठे ही वन डे या टू डेज डिलीवरी ऑप्शन चुनकर आप घड़ी मंगवा सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ