Karwa Chauth 2025: महिलाओं के लिए साल के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है करवा चौथ. इस दिन का महिलाएं बेसब्री से इंतजार करती हैं. पति के लिए व्रत रखकर महिलाओं को तैयार होना बेहद अच्छा लगता है. इस दिन महिलाएं सौलह शृंगार करना पसंद करती हैं. लेकिन, कोई भी शृंगार चेहरे पर तब फबता है जब चेहरा खूबसूरत नजर आता है. चेहरे पर ग्लो लाने के लिए महिलाएं अक्सर ही फेशियल (Facial) करवाने जाती हैं. लेकिन, पार्लर की लंबी लाइन और फेशियल से जेब पर पड़ने वाली मार से बचना हो तो आप यहां बताए फेस पैक (Face Pack) को लगाकर देख सकती हैं. यह फेस पैक आपको करवा चौथ से पहले बस 2 बार लगाना है, आपका चेहरा इतना निखरा हुआ दिखेगा कि पति ही नहीं बल्कि दूसरी महिलाएं भी आ आकर पूछेंगी कहां से करवाया फेशियल. तो चलिए, बिना देरी किए यहां जानिए करवा चौथ के लिए फेस पैक बनाने का तरीका.
ग्लोइंग स्किन के लिए फेस पैक | Face Pack For Glowing Skin
निखरी त्वचा के लिए फेस पैक बनाने के लिए आपको एक चम्मच लाल मसूर की दाल (Masoor Dal), हल्दी और टमाटर के रस की जरूरत होगी. मसूर दाल को पीसें और उसमें पेस्ट बनाने जितना टमाटर का रस और चुटकीभर हल्दी डाल दें. इस पेस्ट को मिलाएं और चेहरे पर लगा लें. इसे चेहरे पर लगाकर 15 से 20 मिनट बाद धोकर हटाया जा सकता है. चेहरा धोकर साफ करने के बाद आप स्किन पर इसका इफेक्ट साफ-साफ देख सकेंगी. करवा चौथ से पहले बस 2 बार इस फेस पैक को लगा लिया तो चेहरे पर चमक नजर आने लगेगी.
इस फेस पैक से स्किन को एक्सफोलिएटिंग गुण मिलते हैं जिससे डेड सेल्स हटती हैं और चेहरे पर जमी गंदगी निकल जाती हैं. वहीं, यह फेस पैक स्किन को डिटैन करने में मदद करता है. इससे त्वचा पर धूप के कारण हूई टैनिंग कम होती है.
यह भी पढ़ें – करवा चौथ पर काली पड़ी चांदी की बिछिया की ऐसे करें सफाई, बिना पैसे खर्च किए घर पर ही चमक जाएंगे गहने
स्किन निखारने के लिए रोजाना करें ये काम
करवा चौथ में अब कम ही दिन रह गए हैं. ऐसे में रोजमर्रा की कुछ आदतें आपकी त्वचा को निखार सकती हैं. जैसे, सुबह और शाम आप कच्चे दूध (Raw Milk) से त्वचा को साफ कर सकती हैं. कच्चा दूध स्किन को साफ करता है और स्किन को निखारता है. एक कटोरी में कच्चा दूध लें और उसमें रूई डुबोकर चेहरा मलना शुरू करें. आपको दिखेगा कि चेहरे पर जमी गंदगी, मैल और डेड स्किन छूटने लगी है. इससे स्किन साफ और चमकदार दिखने लगती है. सुबह और शाम रोजाना कच्चे दूध से चेहरा साफ कर लिया तो करवा चौथ पर आपकी खूबसूरती देखने लायक होगी.
हल्दी और दूध भी आएगा काम
करवा चौथ से एक रात पहले और करवा चौथ की सुबह आप अपने चेहरे पर हल्दी और दूध मल सकती हैं. इसके लिए एक कटोरी में 2 चम्मच दूध और बस चुटकीभर हल्दी ले लें. रूई में लेकर इस मिश्रण को पूरे चेहरे पर मलें. इस मिश्रण को चेहरे पर 10 से 15 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें. चेहरा खिला-खिला नजर आएगा और गोल्डन ग्लो दिखने लगेगा.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
यह भी पढ़ें – Karwa Chauth Special: करवा चौथ पर अपने ‘सुहाग’ को दें ये रिटर्न गिफ्ट, देखते ही इमोशनल हो जाएंगे पतिदेव
संबंधित खबरें
वॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
2 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
3 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
4 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
5 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
7 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
8 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
9 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 day agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines