करवा चौथ पर काली पड़ी चांदी की बिछिया की ऐसे करें सफाई, बिना पैसे खर्च किए घर पर ही चमक जाएंगे गहने

Karwa Chauth 2025: अगर आप भी अपने चांदी के गहनों को सुनार पर लेकर जा रही हैं तो यह गलती ना करें. सुनार को पैसे देने से बेहतर घर पर ही मिनटों में चांदी चमका सकती हैं आप.

Karwa Chauth

How To Clean Silver At Home: इस तरीके से मिनटों में साफ हो जाएगी चांदी.

Karwa Chauth 2025: चांदी की बिछिया (Bichhiya), पायल या फिर कमरबंध को महिलाएं करवा चौथ पर बेहद शौक से पहनती हैं. लेकिन, यह गहने रखे-रखे काले पड़ जाते हैं और देखने में सुंदर नहीं लगते. ऐसे में इनपर पानी चढ़वाना या सुनार से साफ करवाना झंझट का काम लगता है, कई बार समय नहीं मिल पाता कि सुनार के पास जाएं या फिर बजट टाइट हो तो भी कोशिश की जाती है कि इन गहनों पर और ज्यादा पैसे ना लगाए जाएं. लेकिन, आपको अपने काले पड़े चांदी (Tarnished Silver) के गहने पहनने की कोई जरूरत नहीं है बल्कि आप घर पर ही चांदी के गहनों (Silver Jewellery) को बिल्कुल नए जैसा चमका सकती हैं. घर में ही बिना अलग से कौई पैसे खर्च किए चांदी के गहने चमकाना बेहद आसान होता है.

विज्ञापन

घर पर कैसे साफ करें चांदी | How To Clean Silver At Home

गर्म पानी, बेकिंग सोडा और एलुमिनियम

विज्ञापन

घर पर चांदी साफ करने के लिए कटोरा लीजिए और उसमें गर्म पानी भर लीजिए. अब इसमें एक चम्मच बेकिंग सोडा (Baking Soda), एक चम्मच नमक और रोटी लपेटने वाले एलुमिनियम फॉइल (Aluminium Foil) को टुकड़ों में करके इस पानी में डाल दीजिए. पानी को अच्छे से हिलाकर इसमें चांदी के गहने डाल दें. कुछ ही देर में केमिकल रिएक्शन शुरू हो जाएगा और आपको चांदी साफ और चमकती हुई नजर आने लगेगी. बेकिंग सोडा और नमक टार्निंश्ड चांदी और एलुमिनियम के बीच इलेक्ट्रोंस ट्रांसफर करने में मदद करेगा. इससे बिना घिसे ही चांदी को साफ किया जा सकता है.

विज्ञापन

केचप आती है काम

सोशल मीडिया पर दिखने वाले हैक्स कई बार बेहद काम के साबित होते हैं. ऐसा ही एक हैक है केचप का इस्तेमाल. आपको करना बस इतना है कि एक कटोरी में केचप लेकर उसमें चांदी के गहनों को डाल देना है. कम से कम 15 से 20 मिनट तक केचप में चांदी को डुबाकर रखने के बाद ब्रश से हल्के हाथों से साफ करें. चांदी पर चमक नजर आने लगेगी.

विज्ञापन

चांदी साफ करने के लिए टूथपेस्ट

टूथपेस्ट (Toothpaste) का इस्तेमाल करके भी चांदी साफ करने की कोशिश की जा सकती है. इसके लिए चांदी पर मटर जितना टूथपेस्ट डालें. इसे हल्के-हल्के ब्रश से रगड़ें. इसके बाद साफ पानी से गहने साफ कर लें. बिछिया और पायल (Payal) इस तरह से अच्छी तरह साफ हो जाते हैं.

विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान

  • चांदी जल्दी काली ना पड़े इसके लिए चांदी के गहनों को एयरटाइट जिप लॉक बैग में रखें.
  • हर गहने को एक अलग बैग में रखें. चांदी को एकसाथ ना रखें.
  • जिस डिब्बे में चांदी रखी जा रही है उसमें मॉइश्चर एब्जॉर्ब करने वाला सिलिका जैल का पाउच या फिर चारकोल का टुकड़ा रखा जा सकता है.
  • चांदी को वेलवेट या माइक्रोफाइबर कपड़े में लपेटकर डिब्बे में रखें.
  • कोशिश करें कि चांदी को जितना हो सके उतना मॉइश्चर से दूर रखा जा सके.

यह भी पढ़ें – Karwa Chauth Special: करवा चौथ पर अपने ‘सुहाग’ को दें ये रिटर्न गिफ्ट, देखते ही इमोशनल हो जाएंगे पतिदेव

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ