Karwa Chauth 2024: करवा चौथ हर विवाहित महिला के लिए खास दिन और खास पर्व होता है। इस दिन पर खूबसूरत और सबसे अलग हटके दिखने के लिए वे खूब मेहनत करती हैं। हालांकि, ग्लोइंग स्किन के लिए या बालों के लिए आप पार्लर जा सकती हैं। वहां, आपको ढेरों यूनिक स्किन केयर और हेयर केयर मिल जाएगा। मगर केमिकल वाली चीजें कहीं न कहीं, हमारे बालों व त्वचा को नुकसान पहुंचाती हैं। गुड़हल के फूल तो आपने देखें ही होंगे। इन फूलों का इस्तेमाल बालों और त्वचा पर भी किया जा सकता है। चलिए जानते हैं कैसे।
गुड़हल के फूल के फायदे
गुड़हल के फूल लाल रंग के खिले-खिले से होते हैं। यह फूल अमीनो-एसिड, विटामिन-सी और एंटीमाइक्रोबियल गुणों से भरपूर होते हैं। इन फूलों से बालों की सभी समस्याएं दूर की जा सकती हैं। यह लाल फूल आपके फेस का ग्लो भी बढ़ा सकते हैं। करवा चौथ कुछ दिनों में आने वाला है, इन फूलों से आप अपने बालों और स्किन की खूबसूरती बढ़ा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Fluffy Poori Recipe: करारी पूड़ियां बनानी हैं तो आटे में डाल दें ये 2 चीजें, नोट करें रेसिपी
इन 3 तरीकों से करें गुड़हल के फूल का यूज
गुड़हल के फूल से बनाएं हेयर मास्क
गुड़हल के फूलों से बना हेयर मास्क लगाने से बालों की झड़ने की समस्या दूर होती है। इसके लिए आपको गुड़हल के फूल और पत्ते का पेस्ट बनाना होगा। इसके बाद इसमें 2 चम्मच दही मिला लें। अब इस पेस्ट को बालों और स्कैल्प पर अच्छे से लगा लें। इसे कम से कम 2 घंटों के लिए बालों में लगे रहने दें। इस हेयर मास्क को आप अभी से हफ्ते में 2 बार लगाएंगे तो करवा चौथ तक आपके बाल लंबे और घने हो जाएंगे।
गुड़हल से बढ़ाएं चेहरे का ग्लो
अगर आपकी स्किन पर कील-मुंहासे या दाग-धब्बे हैं तो गुड़हल के फूलों से होम मेड मास्क बनाकर चेहरे पर लगाएं। इसे बनाने के लिए आपको गुड़हल के फूल, पत्ते, 1 चम्मच अदरक का रस और दही लेना होगा। इन सभी चीजों को मिलाकर एक पेस्ट बना लें। अगर आपके पास समय है तो एकबार में ही ज्यादा पेस्ट बनाकर स्टोर कर लें और रोज इसे 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं, अगर समय नहीं है तो एक-एक दिन के गैप में इसे लगाएं। करवा चौथ तक यह फेस पैक चेहरे पर गुलाबरी निखार लाने का काम करेगा। इस फेस पैक से सन टैनिंग भी कम होगी।
गुड़हल के फूल का फेस मीस्ट
अगर आप अपने फेस का हाइड्रेशन बढ़ाना चाहते हैं तो गुड़हल के फूलों से घर में ही एक हाइड्रेटिंग और ग्लोइंग फेस मीस्ट बना लें। इसे रोज लगाने से स्किन का निखार बढ़ेगा। साथ ही, पिंपल्स की समस्या भी कम होगी। गुड़हल के फूलों का मीस्ट स्किन से रेडनेस को भी कम करता है। इसे बनाने के लिए आपको गुड़हल के फूल, एलोवेरा जेल और पानी को मिला कर रातभर एक बोतल में बंद करके रखना होगा। अगले दिन यह मीस्ट तैयार मिलेगा। आप इस मीस्ट को दिन में 2-3 बार फेस पर स्प्रे कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- वजन घटाने का 30:30 फार्मूला क्या? जानें इसके फायदे और नुकसान
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
धनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर देव की बरसे कृपा, अपनों को भेजें ये मैसेज
2 mins agoकम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
8 hrs agoधनतेरस पर बनाएं महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली, मजा हो जाएगा दोगुना
9 hrs agoदिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
1 day agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
1 day agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
1 day agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 day agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
1 day agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines