---विज्ञापन---

Karwa Chauth की सरगी में करें इन 5 सुपरफूड्स का सेवन, दिनभर नहीं लगेगी भूख!

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ का व्रत कठिन होता है। हर विवाहित स्त्री इस व्रत का पालन करती है, मगर कुछ महिलाओं की सेहत यह गवाही नहीं देती कि वे पूरे दिन बिना खाए-पिए रह सकें। सेहतमंद रहकर व्रत रखना है तो सरगी में इन 5 चीजों को जरूर खाएं।

---विज्ञापन---

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ का व्रत विवाहित महिलाओं के लिए सबसे खास होता है। इस दिन पत्नियां अपने पतियों के लिए व्रत रखती हैं ताकि उनके और उनके पति की शादीशुदा जिंदगी खुशहाल रह सके। करवा चौथ का व्रत रखने से पहले सरगी की रस्म होती है, जिसमें व्रत पालन करने वाली महिला व्रत शुरू करने से पहले अच्छा और पौष्टिक भोजन खाती है ताकि पूरा दिन उन्हें भूख ना लगे। अगर आप भी करवा चौथ का व्रत रखने वाली हैं और सरगी में क्या खाएं, इस बात की चिंता कर रही हैं तो हम आपको 5 ऐसे सुपरफूड्स के बारे में बता रहे हैं, जिनको खाने से आपका व्रत आसान हो जाएगा।

सरगी क्या है?

सरगी करवा चौथ का व्रत शुरू होने से पहले यानी सूर्योदय से पहले खाया जाने वाला भोजन है। जो सास या बड़े-बूढ़े शगुन के तौर पर और उनके व्रत को सफल बनाने का आशीर्वाद होता है। सरगी की थाली में सास सात्विक और पौष्टिक चीजें खाने के लिए देती हैं। जैसे मेवे, फल और दूध।

---विज्ञापन---

सास अपनी बहुओं को सरगी की थाली में ये 5 चीजें जरूर दें

ड्राई फ्रूट्स

मेवे विटामिन, प्रोटीन और मिनरल से भरपूर होते हैं। मुट्ठीभर नट्स खाने से पूरा दिन एनर्जेटिक रहेगा। नट्स खाने से आप कमजोरी महसूस नहीं करेंगे। इन्हें खाने का सबसे अच्छा तरीका है रात को पानी में भिगोकर रखना है और फिर सुबह सरगी में खाना है। आप बादाम, पिस्ता, काजू, अखरोट और किशमिश खा सकती हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Fluffy Poori Recipe: करारी पूड़ियां बनानी हैं तो आटे में डाल दें ये 2 चीजें, नोट करें रेसिपी

ताजे फल

---विज्ञापन---

फल शरीर में एंटीऑक्सीडेंट्स और हाइड्रेशन बनाए रखने का काम करते हैं। करवा चौथ के व्रत में पानी नहीं पिया जाता है, इसलिए सुबह सरगी में कुछ हेल्दी फलों का सेवन आपको दिनभर एनर्जी से भरा रखेगा और इससे आपको प्यास भी कम लगेगी।

karwa chauth 2024 sargi

---विज्ञापन---

दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स

डेयरी प्रोडक्ट्स में गुड फैट्स होते हैं। दूध से आपको पोषण मिलेगा और पूरे दिन ऊर्जावान रहने के लिए ताकत भी मिलेगी। दूध और दूध से बनी चीजें खाने से आपको व्रत के दिन ज्यादा दिक्कतें नहीं होंगी। आप दूध से मखाने या साबुदाने की खीर बनाकर खा सकती हैं। अगर आप दूध पीना पसंद नहीं करती हैं तो छाछ या लस्सी पी सकती हैं।

---विज्ञापन---

नारियल पानी

नारियल पानी हाइड्रेशन और इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है। नारियल पानी पीने से शरीर को जिंक, मैग्नीशियम और फास्फोरस मिलता है। यह सभी पोषक तत्व आपकी थकावट को दूर करने में मदद करेंगे। साथ ही यह एनर्जी भी प्रदान करता है।

---विज्ञापन---

अनाज

हालांकि, कुछ लोग सरगी में अनाज नहीं खाते हैं, मगर आप कुछ ऐसे व्रत वाले अनाजों का सेवन कर सकते हैं, जो आपके पेट को भरा रखने में मदद करेंगे। आप कुट्टू के आटे की रोटी या पूड़ी खा सकती हैं। आप चाहें तो कुट्टू के आटे में पनीर डालकर पराठे बनाकर खा सकती हैं। साथ ही, अनाज खाने से आपके शरीर में फाइबर की भी कमी नहीं होगी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Karwa Chauth पर इस ‘फूल’ से पाएं ग्लोइंग स्किन, बाल भी होंगे चमकदार

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: Sep 20, 2024 11:59 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola