Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर पतियों को भाएंगे ये 5 मेहंदी के ट्रेंडिंग डिजाइन

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ के अवसर पर पत्नियां पतियों को खूशी के लिए सजती-संवरती हैं। इस दिन मेहंदी लगाने का खास महत्व होता है। इस साल इन खूबसूरत डिजाइनों से हाथों पर रचाएं मेहंदी।

Mehndi Design For karwa Chauth 2024

Mehndi Design For karwa Chauth 2024

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर मेहंदी लगाना हर विवाहित महिला को पसंद होता है। यह व्रत पत्नियां अपने पति की लंबी आयु, एक-दूसर के बीच प्यार और सम्मान को दर्शाने के लिए रखती हैं। इस दिन सोलह श्रृंगार करने का रिवाज है। सभी व्रतपालन करने वाली महिलाएं इस खास दिन के लिए मेकअप, हेयर स्टाइल और मेहंदी लगवाती हैं। हर साल मेहंदी के डिजाइन में भी कुछ न कुछ बदलाव आते हैं। हम आपके लिए कुछ यूनिक और ट्रेंडिंग मेहंदी के डिजाइन लेकर आए हैं जो आपको जरूर इस साल ट्राई करने चाहिए।

विज्ञापन

करवा चौथ पर लगाएं ये 5 ट्रेंडिंग मेहंदी डिजाइन

लेसी फ्लोरल मेहंदी डिजाइन

Lacy Floral Mehndi Design

Lacy Floral Mehndi Design

विज्ञापन

यह एक खूबसूरत डिजाइन है। इसमें आपको पतली-पतली लाइनों वाले डिजाइन डालने होते हैं। इस डिजाइन में हाथ भरा तो जाता है लेकिन फिर भी ज्यादा हैवी नजर नहीं आती है। इसमें छोटे-छोटे से क्यूट फूल बने होते हैं जिन्हें आप अपनी मर्जी से भर भी सकते हैं, नहीं तो वो खाली भी खूब जचते हैं।

विज्ञापन

झरोखा स्टाइल मेहंदी डिजाइन

Jharokha Style Mehndi

Jharokha Style Mehndi

यह एक राजस्थानी डिजाइन की मेहंदी है। झरोखे से तो आप समझ ही गए होंगे कि हम खिड़की वाले डिजाइन की बात कर रहे हैं जो आपको तस्वीर में दिखाई पड़ रहा होगा। खिड़की जैसे खांचें बनाकर उनमें मोर या मोरपंख के डिजाइन बनाने हैं।

विज्ञापन

कोऑर्डिनेटेड मेहंदी (Coordinated Mehndi)

Coordinated Mehndi

Coordinated Mehndi

कोऑर्डिनेटेड मेहंदी पैटर्न में आपको दोनों हाथों में ऐसी मेहंदी लगानी है जो आधी-आधी हो और साथ जोड़कर एक पैटर्न का डिजाइन बन जाए। इस डिजाइन में आपको सिर्फ हथेलियों से थोड़ा ऊपर तक ही डिजाइन बनाना होता है। इसमें उंगलियों को भरना जरूरी होता है क्योंकि भरी हुई उंगलियों से ही यह डिजाइन कंप्लीट होता है।

विज्ञापन

न्यू ब्राइडल मेंहदी डिजाइन

New Bridal Mehndi

New Bridal Mehndi

ऐसी मेहंदी उन फीमेल्स के लिए है जो बहुत ज्यादा सजना-संवरना पसंद करती हैं वो लगवा सकती हैं। जो पहली बार करवा चौथ का व्रत रख रही हैं वे भी इस डिजाइन की मेहंदी लगवा सकती हैं। यह डिजाइन हथेलियों से लेकर कोहनी तक लगाई जाती है। यह हैवी डिजाइन की मेहंदी होती है।

विज्ञापन

नो टाइम मेहंदी

No Time Mehndi

No Time Mehndi

यह डिजाइन उन महिलाओं के लिए हैं जो कामकाजी है। जो ऑफिस जाती हैं और कम समय के चलते ज्यादा हैवी नहीं मेहंदी लगा पा रही हैं। ये बिल्कुल मिनिमल और सिंपल डिजाइन की मेहंदी होती है। कुछ महिलाओं को मेहंदी लगाना पसंद नहीं होता है या उसकी खूशबू अच्छी नहीं लगती है तो वो यह डिजाइन लगवा सकती हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ