Karwa Chauth 2024 Mehndi Design: करवा चौथ के व्रत की तैयारी पूरी हो चुकी है और 20 अक्टूबर को सभी महिलाएं यह व्रत रखने वाली हैं। करवा चौथ पर महिलाओं के लिए मेहंदी काफी महत्वपूर्ण माना जाती है। मेहंदी के बिना श्रृंगार अधूरा माना जाता है। इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं मेहंदी के 5 ट्रेंडिंग डिजाइन। अगर आप इन डिजाइनों को अपनी हथेली पर लगाएंगे तो सभी आपकी तारीफ करेंगे।
जालीदार मेहंदी डिजाइन
जालीदार मेंहदी डिजाइन
जाल मेहंदी डिजाइन बना काफी आसान होता है, लेकिन देखने में सुंदर और अट्रैक्टिव होती है। अगर बात डिजाइन की करें तो जाल का पैटर्न आपके हथेली के आकार को ध्यान में रखकर बनाया जाता है। जैसे कि अगर आपके हाथ लम्बे हैं तो थोड़े चौड़े पैटर्न के जाल को हथेली पर आकार दिया जाता है।
ये भी पढ़ें- करवा चौथ व्रत के दौरान नहीं लगेगी भूख-प्यास, 1 दिन पहले कर लें ये काम
सिंड्रेला मेहंदी डिजाइन
सिंड्रेला मेहंदी डिजाइन
इस बार करवा चौथ मेहंदी में ट्रेंडिंग में सबसे ज्यादा सिंड्रेला डिजाइन चल रहा है। इस मेहंदी का डिजाइन थोड़ा हटके है, जिसमें हाथों के बीच में सिंड्रेला की तस्वीर बनाई जाती है और खाली जगहों पर फूलों के डिजाइन बनाए जाते हैं। यह मेहंदी करवा चौथ पर एक यूनिक लुक दे सकती है।
मैसेज मेहंदी डिजाइन
मैसेज मेहंदी डिजाइन
करवा चौथ पर इस साल आप कुछ अलग तरह की मेहंदी लगाना चाहती हैं, तो मैसेज मेहंदी डिजाइन भी काफी ट्रेंडिंग में हैं। इसमें आप अपने पति के लिए कोई भी मैसेज आपनी हथेली के किसी भी भाग पर लिखवा सकती हैं। करवा चौथ के दिन अपने दिल की बात मेहंदी के जरिए अपने पति को जाहिर कर सकती हैं।
कैरी मेहंदी डिजाइन
कैरी मेहंदी डिजाइन
करवा चौथ के मौके पर महिलाएं सबसे ज्यादा केरी मेहंदी डिजाइन लगाना पसंद करती हैं। इसमें आप हथेली पर अलग-अलग साइज की कैरी का डिजाइन देकर अंदर बारीक डिजाइन वाले जाल बना सकती हैं। इसमें आप अपने अनुसार बैक हैंड पर बेल के डिजाइन बना सकती हैं और फ्रंट में यानी की हथेली पर कैरी मेहंदी डिजाइन बना सकती हैं।
फुल हैण्ड मेहंदी डिजाइन
फुल हैण्ड मेहंदी डिजाइन
अगर आप मेहंदी डिजाइन को लेकर कंफ्यूज हैं और करवा चौथ के मौके पर अपनी मेहंदी में पति का नाम लिखना चाहती हैं, तो आप अपने नाम के साथ-साथ आप पति के नाम को लिख सकती हैं। आप चाहें तो डिजाइन के बीच में भी या फिर डिजाइन बनाते हुए पति के नाम को हथेली पर सजा सकती हैं। इसके लिए सबसे बेस्ट डिजाइन फुल हैंड मेहंदी रहेगा।
ये भी पढ़ें- चौथ का व्रत पहली बार किसने रखा था, जानें पौराणिक कथाएं और मान्यताएं
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
16 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
16 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
17 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
18 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
20 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
20 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
21 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
23 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines