Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर दिखना चाहती हैं सबसे खूबसूरत? लगाना शुरू कर दें ये 3 फेस पैक

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ के समय पार्लर वालों की खूब चांदी होती है। क्योंकि इस दिन के लिए हर महिला पार्लर जाकर महंगे-महंगे फेशियल और फेस ट्रीटमेंट्स लेती हैं। पार्लर वाले फेशियल कम समय में ज्यादा असरदार तो होते हैं, मगर इन क्रीम्स में मिला हुआ केमिकल त्वचा को खराब कर सकता है। यहां बताए गए ये 3 होम मेड फेस पैक्स से आप घर पर भी ग्लोइंग और क्लीन फेस पा सकेंगे।

Face pack for karwa chauth 2024

Face pack for karwa chauth 2024

विज्ञापन

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ महिलाओं का सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। यह दिन महिलाओं के लिए बड़ा खास होता है। इस पर्व पर पत्नियां अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। इस साल करवा चौथ 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। करवा चौथ पर हर महिला को सुंदर और सबसे अलग दिखना होता है। ऐसे में अगर आपका चेहरा ही खूबसूरत और ग्लोइंग नहीं दिखेगा, तो सबकुछ फीका रह जाएगा। हम आपको ऐसे तीन आसान फेस पैक्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अभी से रोजाना लगाना शुरू कर दिया तो पार्लर जाकर फेशियल, ब्लीच पर हजारों रुपए फूंकने की भी जरूरत नहीं होगी।

इन 3 होम मेड फेस पैक्स से बढ़ाए चेहरे का ग्लो

हल्दी और बेसन का उबटन

इस घरेलू उबटन से चेहरे की गंदगी साफ होगी। यह फेस पैक आपकी स्किन को बेदाग बनाएगा। हल्दी से पिंपल्स भी कम होते हैं और बेसन स्किन की टाइटनिंग में मदद करता है। इस पैक की खासियत है कि यह फेस पैक हर स्किन टाइप पर यूज किया जा सकता है। इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको आपको 1 कटोरी में 1 चम्मच बेसन, 1 चुटकी हल्दी और गुलाब जल को साथ में मिक्स करना होगा। इस पैक का इस्तेमाल अभी से लगातार 1 हफ्ते में 2-3 बार करना शुरू कर दें। करवा चौथ तक स्किन का ग्लो बढ़ जाएगा।

विज्ञापन

मुल्तानी मिट्टी-चंदन पाउडर का फेस पैक

जिन महिलाओं की स्किन ढीली पड़ गई है या उनके चेहरे का निखार खो गया है, वे हफ्ते में 2 बार इस फेस पैक का यूज करेंगी तो उनके चेहरे का ग्लो बढ़ने लगेगा। 15 दिनों में ही उनका फेस टोन बदल जाएगा। इस फेस पैक के लगातार इस्तेमाल से टैनिंग भी कम हो जाती है। इसे घर पर बनाने के लिए आपको मुल्तानी मिट्टी, चंदन का पाउडर (अगर फ्रेश चंदन का पेस्ट हो तो ज्यादा लाभदायक होगा) और गुलाब जल को एकसाथ मिलाकर एक पेस्ट तैयार करना होगा। इस फेस पैक में केसर डालकर लगाया जाए तो ग्लो और भी ज्यादा बढ़ जाएगा।

Face pack for karwa chauth 2024

Face pack for karwa chauth 2024

विज्ञापन

ओटमील और दही का पैक

जिनकी स्किन ज्यादा ड्राई रहती है, वे इस पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह पैक न सिर्फ आपके करवा चौथ के ग्लो को बढ़ाएगा, बल्कि आप इसे सर्दियों की शुरुआत होने से पहले भी शुरू कर सकती हैं। क्योंकि सर्दियों में स्किन ज्यादा ड्राई होने लगती है। इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको पहले ओट्स का दरदरा पाउडर बनाना होगा, इसके बाद 1 चम्मच दही के साथ मिलाकर एक पैक बनाना होगा। इस फेस पैक को लगाने से स्किन में नेचुरल मॉइश्चर आने लगेगा। इससे आपको करवा चौथ के दिन पर फेस ड्राई की समस्या भी नहीं होगी।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ