Karwa Chauth 2024: करवा चौथ का व्रत रखना आसान नहीं होता है। यह निर्जला उपवास की तरह ही होता है, जिसमें चांद निकलने तक पत्नियों को बिना कुछ खाए और बिना कुछ पिए रहना होता है। इस साल करवा चौथ 21 अक्टूबर, सोमवार के दिन पड़ रहा है। यानी आज से लगभग 1 महीने बाद करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा। कई महिलाएं ऐसी भी होंगी, जो पहली बार व्रत करने वाली होंगी, उनके लिए भी यह कठिन होने वाला है। ऐसे में अपनी सेहत का ख्याल अभी से रखना जरूरी है ताकि करवा चौथ के दिन आप कमजोर या आलस महसूस न कर सकें। हम आपके साथ कुछ हेल्थ टिप्स शेयर कर रहे हैं, अगर अभी से आपने इन्हें डेली करना शुरू कर दिया तो निश्चिचत ही आप अपना उपवास आराम से रख पाएंगी, साथ ही फंक्शन को एंजॉय भी कर सकेंगी।
कैसे रखें अपनी सेहत का ख्याल?
हाइड्रेशन
सबसे जरूरी स्टेप यही है, आपको अभी से ही अपने लिक्विड इनटेक पर ध्यान देना होगा। अगर आप कम पानी पीती हैं तो उस व्रत वाले दिन डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। एक दिन में लगभग 3 से 4 लीटर पानी रोज पिएं। इसके लिए आप एक टिप अपना सकती हैं, 1 लीटर की बोतल ले लें, आपको ध्यान रखना होगा कि आप इसे दिन में कम से कम 3 बार भरकर खुद पी रही हैं या नहीं। 1 लीटर की बोतल आपके प्रतिदिन वॉटर इनटेक को मैनेज करेगी।
ये भी पढ़ें- Diabetes Symptoms: रात में जागने वाले लोगों को डायबिटीज का खतरा ज्यादा? नई रिसर्च में हुआ खुलासा
हाइड्रेशन के अन्य विकल्प
सिर्फ पानी से हाइड्रेशन पूरा करना मुश्किल होगा, इसलिए आप अपनी डाइट में हेल्दी जूस, लस्सी, छाछ और एनर्जी ड्रिंक्स को शामिल कर सकती हैं। इन पेय पदार्थों की मदद से आपके शरीर में पोषण की कमी भी पूरी होगी। हाइड्रेशन के अन्य विकल्पों में सबसे बेहतर विकल्प ताजे फलों का रस पीना है। आप संतरे, मौसमी या सेब का रस बनाकर पी सकती हैं। कुछ सब्जियां जैसे लौकी, खीरा और सफेद पेठे का जूस पीना भी बड़ा लाभकारी होगा। ये न सिर्फ हाइड्रेशन का काम करेंगे बल्कि इन हेल्दी जूस को पीने से आपकी स्किन में भी बढ़िया निखार आएगा।
डाइट में पालक और चुकंदर शामिल करें
पालक और चुकंदर दोनों ही आयरन और विटामिन के सोर्स हैं। इन दोनों को अभी से रोज खाना शुरू कर देंगी तो करवा चौथ तक शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर नियंत्रित हो जाएगा। शरीर में पर्याप्त खून होने से आपको कमजोरी महसूस नहीं होगी। चुकंदर से फेस का ग्लो भी इनहेंस होगा। आप चाहें तो पालक और चुकंदर का जूस बनाकर पी सकती हैं। खाली पेट इसके जूस को पीने से ज्यादा लाभ मिलेगा। अगर आप वेट लॉस करना चाहती हैं, तो इन्हें उबालकर रात के समय का खाना स्किप कर लें और इस सूप को पीना शुरू कर दें।
नट्स और सीड्स खाएं
महिलाओं में हार्मोनल इंबैलेंस की समस्या रहती है, ऐसे में उपवास के दिन हार्मोनल डिसबैलेंस हो सकता है। नट्स और सीड्स खाने से इससे बचा जा सकता है। अगर अभी से रोज खाली पेट कुछ नट्स का सेवन शुरू करेंगी तो शरीर की कमजोरी दूर होगी। इससे हार्मोन का स्तर भी संतुलित रहेगा। इसके लिए आपको सुबह खाली पेट बादाम, अखरोट, चिया सीड्स, किशमिश और कद्दू के बीजों का सेवन शुरू करना होगा। रात में इन्हें भिगोकर रख लें और सुबह के समय खाएं।
खुद की बॉडी को समझें
हालांकि, व्रत और उपवास को लेकर हर घर के रीति-रिवाज अलग-अलग होते हैं। कुछ लोगों के घरों में करवा चौथ का उपवास रखने से पहले सुबह 4 बजे सरगी खाने का रिवाज होता है, तो कुछ घरों में शाम 4 बजे की कथा सुनने के बाद चाय-पानी लिया जाता है। अगर आपके घर में ऐसा कोई रिवाज है और आपका शरीर पूरे दिन प्यास को बर्दाश्त नहीं कर सकता है तो आप पानी पी सकती हैं। अगर आप किसी बीमारी से पीड़ित हैं या आप अस्वस्थ महसूस कर रही हैं तो सबसे पहले डॉक्टर की सलाह ले लें और उनकी सलाह के अनुसार ही करवा चौथ का व्रत रखें।
ये भी पढ़ें- कितना फैट बढ़ने से होता है Fatty Liver, जानिए शुरुआती संकेत
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
शाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
9 hrs agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
13 hrs agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
17 hrs agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
18 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
20 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
1 day agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines