Monsoon Hair Fall: मानसून के मौसम में कई तरह की दिक्कतें होती हैं, बालों और स्किन पर खासतौर से इस मौसम की मार पड़ती है. ऐसे बहुत से लोग हैं जो बालों के झड़ने से परेशान रहते हैं. इस मौसम में हेयर फॉल से किस तरह बचा जा सकता है यह बता रही हैं करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan), आलिया भट्ट, वरुण धवन और सैफ अली खान जैसे सेलेब्स की न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर अपने इंस्टाग्राम हैंडल से वीडियो शेयर किया है और बताया है कि बालों का झड़ना रोकने के लिए किस दाल का सूप पिया जा सकता है. रुजुता ने ऐसे कुछ और टिप्स भी शेयर किए हैं जिससे हेयर फॉल कम हो सकता है.
यह भी पढ़ें –बारिश के मौसम में बाल ज्यादा क्यों झड़ते हैं? जावेद हबीब का बताया एप्पल साइडर विनेगर का ये नुस्खा आ सकता है काम
मानसून में बालों का झड़ना रोकने के लिए सूप
न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर (Rujuta Diwekar) ने बताया कि मानसून में बालों को स्वस्थ रखने के लिए कुलिथ या कुलथी का सूप पिया जा सकता है. कुलिथ को हॉर्सग्राम कहा जाता है. इसका सूप बनाने के लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है बल्कि कुलथी दाल को भिगोकर रखना है. जब यह कुछ घंटे तक भीगी हुई रहे तो उसके बाद इसे कुकर में डालकर पका लें. अब इस दाल को सिलबट्टे पर या मिक्सर में पीस लें. इसे मिर्च और लहसुन के साथ पीसें. इसके बाद इस पिसी हुई दाल को पानी मिलाकर उबाल लें. जब दाल पानी के साथ पक जाए तो इसे ऊपर से तड़का दे दीजिए.
तड़के के लिए पैन में तेल डालकर इसमें थोड़ा जीरा, थोड़ा लहसुन, हरी मिर्च और करी पत्ता डालकर सूप में तड़का लगा दीजिए. पानी के साथ दाल पकाते हुए थोड़ा नमक डालिए. बस तैयार है आपका कुलथी का सूप (Kulthi Soup). मानसून में चाय या कॉफी पीते रहने के बजाय दिनभर में एक चाय या फिर कॉफी को कुलथी के सूप से रिप्लेस कर दें.
कुलथी का सूप पीने के फायदे
न्यूट्रिशनिस्ट बताती हैं कि कुलथी का सूप पीने पर आयरन का एब्जॉर्प्शन बेहतर होगा, कैल्शियम को शरीर बेहतर तरह से एब्जॉर्ब कर सकेगा, आपको फाइबर मिलेगा जिससे पाचन बेहतर होगा और खासतौर से आपके बालों को फायदा मिलेगा. आयुर्वेद में पुरुषों के लिए भी इसके कई फायदे बताए जाते हैं. रुजुता का कहना है कि बच्चा होने के बाद भी बाल झड़ते हैं इसीलिए स्तनपान करवाने वाली मां को भी यह सूप पीने के लिए दिया जाता है. पेरिमेनोपॉज और मेनोपॉज से गुजर रही महिलाओं को भी बाल झड़ने की दिक्कत से दोचार होना पड़ता है और इसीलिए उन्हें भी कुलथी का सूप (Kulthi Soup) पीने की सलाह दी जाती है.
हफ्ते में कितनी बार पीना चाहिए कुलथी का सूप
रुजुता दिवेकर की सलाह है कि हफ्ते में कम से कम एक बार कुलथी का सूप पीना चाहिए. इससे शरीर को फायदा मिलता है और बाल भी सेहतमंद रहते हैं.
रीठा से धो सकते हैं बाल
बालों पर लगातार केमिकल के इस्तेमाल से भी डैमेज बढ़ता है. ऐसे में कभी-कभी केमिकल्स के इस्तेमाल के बजाय प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है. आप रीठा (Reetha) को पानी में पकाकर इसे रातभर किसी बोतल में डालकर ठंडा करने रखें. अगली सुबह आप इस रीठा के पानी से सिर धो सकते हैं. आपको फ्रेशनेस महसूस होगी, आपको बालों में वॉल्यूम दिखेगा और बालों से खुशबू आएगी सो अलग.
रीठा में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं और एंटी-डैंड्रफ गुण होते हैं जो बालों की देखरेख करते हैं. ऐसे में रुजुता का कहना है कि अगर आपकी स्कैल्प आपको परेशान कर रही है तो आपको रीठा की जरूरत है.
ताजा खजूर
ताजा खजूर या फ्रेश डेट्स (Fresh Dates) लाल या पीले रंग के होते हैं. रुजुता बताती हैं कि ये ताजा खजूर ना सिर्फ विटामिन और खनिजों का स्त्रोत हैं बल्कि इनसे शरीर को पॉलीफेनॉल्स भी मिलते हैं. पॉलीफेनॉल्स बालों को मजबूत रखते हैं. वहीं, ये ताजे खजूर खाने पर बालों की डेंसिटी और वॉल्यूम भी बढ़ता है.
यह भी पढ़ें- DIY Hair Colour: सफेद बालों को दें नेचुरल काला रंग, मेहंदी से बनाया जा सकता है ये हेयर मास्क
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
54 mins agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
1 hr agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
2 hrs agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
2 hrs agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
4 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
6 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
7 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
9 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
23 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source - Rujuta Diwekar Instagram
First published on:
Know More: Editorial Guidelines