Aluu Fry Recipe: आज के समय में बहुत से ऐसे लोग हैं जो ज्यादा मसालेदार खाना पसंद नहीं करते हैं। इसके साथ ही बहुत से ऐसे हैं जो हल्का खाने का सेवन करते हैं। लेकिन साथ ही बहुत से ऐसे लोग हैं, जिन्हें खाना बनाना भी नहीं आता है। अगर आप भी इन्हीं लोगों में से हैं, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। आइए जानते हैं बॉलीवुड सेलेब कंगना रनौत से उनकी फेवरेट आलू की रेसिपी के बारे में, जिसे आप भी कम समय और कम सामग्री में आराम से बना सकते हैं और अपने परिवार वालों को इसका स्वाद चखा सकते हैं।
फ्राई आलू बनाने के लिए सामग्री
- आलू – 4
- हरी मिर्च – 2
- करी पत्ता
- राई
- सरसों का तेल
- हल्दी
- नमक – स्वाद अनुसार
- लाल मिर्च पाउडर
फ्राई आलू बनाने की विधि
बॉलीवुड सेलेब कंगना रनौत ने एक वीडियो के दौरान अपनी फ़ेवरेट आलू फ्राई की रेसिपी बताई, जिसमें सबसे पहले उन्होंने कहा कि आपको एक कड़ाही लेनी है। इसके बाद कड़ाही में सरसों का तेल डालें और राई, करी पत्ता डालें। अब आलू को फ्राईज के शेप में लंबा-लंबा काटें। इसके बाद हरी मिर्च डालें, फिर इन आलुओं को डाल दें। अब इन्हें हल्का सा चलाएं। अंत में आलू पर लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डाल दें। बस आपका फ्राई आलू तैयार है। आप इसे अपने परिवारवालों को बनाकर खिला सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Healthy Ragi Pizza Recipe: हेल्थ का ध्यान रखते हुए भी खाएं पिज्जा, बस फॉलो करें ये टिप्स
फ्राई आलू खाने के फायदे
हल्के मसालों में बना हुआ यह फ्राई आलू सिर्फ स्वाद में ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य के लिहाज से भी एक बेहतर ऑप्शन है, खासकर उन लोगों के लिए जो तला-भुना बहुत ज्यादा नहीं खाते। इसमें डाले गए करी पत्ते और सरसों के तेल से न सिर्फ स्वाद बढ़ता है, बल्कि पाचन भी बेहतर होता है। साथ ही ये रेसिपी उन बच्चों के लिए भी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है जो रोज-रोज की सब्जी से बोर हो चुके हों। इसे आप लंच या डिनर में साइड डिश के रूप में सर्व कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Healthy Soup For Diet: सिर्फ 15 मिनट में बनाएं हेल्दी रागी सूप, एक्सपर्ट की स्पेशल रेसिपी
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
13 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
17 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
21 hrs agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
23 hrs agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines