Kamika Ekadashi: अगर आप कामिका एकादशी व्रत पर कुछ स्वादिष्ट और कुरकुरा खाना चाहते हैं लेकिन समझ नहीं आ रहा कि खाएं क्या तो यह साबूदाना रेसिपी आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है। व्रत के दिनों में खाई जाने वाली चीजों में साबूदाना एक प्रमुख सामग्री है जो न केवल पेट को हल्का रखती है बल्कि स्वाद में भी बहुत लाजवाब होती है। आप इसे नाश्ते के रूप में या दिन में कभी भी खा सकते हैं। चाहे बच्चे हों या बड़े, सबको यह रेसिपी बहुत पसंद आएगी तो आइए जानते हैं कि साबूदाना वड़ा की रेसिपी जिसे आप व्रत में बनाने का ट्राई कर सकते हैं। इसके साथ में व्रत में ही स्वाद का मजा ले सकते हैं।
व्रत वाली साबूदाना वड़ा रेसिपी बनाने के लिए आपको चाहिए
सामग्री
- साबूदाना – 1 कप (6-7 घंटे या रात भर भीगा हुआ)
- उबले हुए आलू – 2
- भुनी हुई मूंगफली – 1/2 कप (दरदरी पिसी हुई)
- हरी मिर्च – 1-2
- सेंधा नमक – स्वादानुसार
- काली मिर्च – 1/4 छोटी चम्मच
- हरा धनिया – 2 चम्मच
- नींबू का रस – 1 छोटा चम्मच
- तलने के लिए घी
ये भी पढ़ें- Kamika Ekadashi 2025: त्योहार का स्वाद दोगुना कर देंगी ये कुट्टू पकौड़ियां, जरूर बनाएं इस एकादशी
बनाने की विधि
साबूदाना वड़ा बनाने के लिए सबसे पहले साबूदाने को अच्छे से धोकर पानी में भिगो दें। जब साबूदाना फूलकर नरम हो जाए तो पानी छान लें और सूखने दें। फिर एक बड़े बर्तन में भीगा हुआ साबूदाना, उबले आलू, मूंगफली, हरी मिर्च, सेंधा नमक, काली मिर्च और हरा धनिया डालकर अच्छे से मिक्स करें। अच्छे से मिलाने के बाद मिश्रण को छोटे-छोटे हिस्सों में लेकर वड़े (पट्टी या टिक्की जैसे) बना लें।
अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें और इन वड़ों को धीमी आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें। जैसे ही वड़े अच्छे से तल जाएं तो वड़ों को टिशू पेपर पर निकालें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए। इसके बाद आप इन्हें दही और व्रत की हरी चटनी के साथ परोसे।
व्रत में साबूदाना खाने के फायदे
संबंधित खबरें
सर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
9 mins agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
1 hr agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
1 hr agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
16 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
22 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
22 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
23 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
1 day agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines