हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

वाइट बाल किसकी कमी से आते हैं? यहां जानिए कम उम्र में बालों के सफेद होने का मुख्य कारण क्या है

White Hair Causes: क्या आपके भी बाल कम उम्र में सफेद होने लगे हैं? यहां जानिए शरीर में किन पोषक तत्वों की कमी और जीवनशैली से जुड़ी गलतियां सफेद बालों की वजह बन सकती हैं.

विज्ञापन
किस विटामिन की कमी से बाल सफेद होते हैं.

Safed Baal Hone Ke Karan: एक समय पर कहा जाता था कि बाल सफेद होना उम्र बढ़ने का संकेत होता है, लेकिन अब ऐसा नहीं है. आजकल कम उम्र में भी व्यक्ति के बाल सफेद (White Hair) होने लगे हैं. 20 साल की उम्र तक आते-आते कितने ही लोगों के सिर पर काले बालों के बीच से झांकते सफेद बाल नजर आ जाते हैं और 1-2 में सिर पर काले और सफेद बालों का अंतर निरंतर कम होता चला जाता है. लेकिन, कम उम्र में बाल आखिर सफेद क्यों होने लगे हैं? यहां जानिए विटामिन की कमी से लेकर खानपान और जीवनशैली की कौन सी गलतियां हैं जो कम उम्र में बालों के सफेद (Premature Grey Hair) होने की वजह बनती हैं.

यह भी पढ़ें – Madhuri Dixit के खूबसूरत बालों का राज है यह हेयर मास्क, आप भी मिनटों में पा सकती हैं सॉफ्ट बाल

कम उम्र में बाल क्यों सफेद होते हैं

विटामिन की कमी – विटामिन बी12 (Vitamin B12), विटामिन बी5, विटामिन डी और विटामिन ई की कमी से बाल सफेद हो सकते हैं. ये विटामिन रेड ब्लड सेल्स से लेकर बालों के काले पिग्मेंट और हेयर फॉलिकल्स तक को प्रभावित करते हैं और ऐसे में इन विटामिन की कमी होने पर बाल सफेद हो सकते हैं.

विज्ञापन

खनिजों की कमी – शरीर में आयरन, कॉपर और जिंक की कमी हो जाने पर भी बाल सफेद नजर आने लगते हैं. ये खनिज हेयर हेल्थ बनाए रखने में जरूरी होते हैं और इनकी कमी होने पर बाल प्रभावित हो सकते हैं और सफेद नजर आने लगते हैं.

केमिकल से भरपूर प्रोडक्ट्स – आजकल युवाओं में बालों पर अलग-अलग तरह के प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने का चलन खूब देखा जाता है. ऐसे में केमिकल वाले हेयर कलर्स या शैंपू और कंडीशनर समेत सीरम भी बालों के नेचुरल पीएच को खराब कर सकते हैं.

विज्ञापन

खानपान में पोषक तत्वों की कमी – अगर खानपान अच्छा ना हो और उसपर भी जो खाया जाए उसमें पोषक तत्वों की कमी हो तो बालों के सफेद होने की समस्या देखी जाती है.

प्रदूषण और स्ट्रेस – बाहर का प्रदूषण, शरीर पर पड़ने वाला ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस, सूरज की हानिकारक किरणें और तनाव लेना सभी बालों को सफेद बनाने में उत्तरदायी हो सकते हैं.

विज्ञापन

बालों को सफेद होने से कैसे रोकें

  • बाहर के प्रोसेस्ड फूड्स खाने के बजाय घर के पौष्टिक आहार को ज्यादा से ज्यादा खाएं.
  • विटामिन की कमी को पूरा करने के लिए सप्लीमेंट्स लिए जा सकते हैं.
  • हरी पत्तेदार सब्जियों, बीजों और दाल वगैरह को खानपान का हिस्सा बनाएं.
  • धूप में निकलें तो बालों को कवर कर लें.
  • बालों को काला बनाने के लिए घरेलू नुस्खे आजमाए जा सकते हैं, जैसे मेहंदी का इस्तेमाल, चायपत्ती के पानी से सिर धोना और नारियल तेल में करी पत्ते पकाकर इस तेल से सिर की मालिश करना.

यह भी पढ़ें – बहुत ज्यादा बाल झड़ने पर क्या करें? डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया डैमेज्ड बालों पर कितनी देर लगाकर रखें तेल, कैसे करें हेयर वॉश

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola