हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कोहनी का कालापन कैसे हटाएं? 10 रुपए में मिलने वाली इस चीज से काली कोहनी दिखने लगेगी साफ

Dark Elbows Home Remedies: काली कोहनी या घुटने के कालेपन से आप परेशान हैं तो घर की ही कुछ चीजों को आजमाने पर इस दिक्कत से छुटकारा पा सकते हैं. यहां जानिए किस तरह घर पर काली कोहनी को साफ किया जा सकता है.

विज्ञापन
कोहनी से कालापन कैसे दूर करें?

Kali Kohni Kaise Saaf Kare: कोहनी काली होने की कई वजहें हो सकती हैं. कई बार घंटों तक कोहनी को टेबल पर टिकाकर बैठने के कारण ऐसा होता है, स्किन को जरूरत से ज्याद स्क्रब करने से ऐसा हो सकता है या फिर कोहनी की सही तरह से सफाई ना करने पर कोहनी काली (Dark Elbows) नजर आ सकती है. ऐसे में अगर आप भी कोहनी के कालेपन से परेशान हैं तो महंगे प्रोडक्ट्स आजमाने के बजाय घर की ही चीजों को लगाकर देख सकते हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि मात्र 10 रुपए में मिलने वाली चीज से भी कोहनी की डार्क स्किन को साफ किया जा सकता है. यहां जानिए किस तरह घर पर आसानी से काली कोहनी को चमकाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें – 30 की होने वाली हैं तो रोजाना रात में जरूर करें ये 4 काम, हार्मोन भी कहेंगे आपको थैंक्यू

कोहनी का कालापन कैसे दूर करें

आलू का रस – 10 रुपए में बाजार से बेहद आराम से आधा किलो आलू आ जाता है. लेकिन, काली कोहनी को साफ करने के लिए आपको आधा किलो नहीं बल्कि सिर्फ आधे आलू की जरूरत होगी. आपको करना बस इतना है कि आलू को घिसकर निचोड़ लें और कटोरी में इसका रस (Potato Juice) निकाल लें. आलू के रस में प्राकृतिक ब्लीचिंग गुण होते हैं जो कोहनी का कालापन साफ करने में असर दिखाते हैं. आलू के रस को स्किन पर 10 से 15 मिनट लगाकर रखने के बाद धोया जा सकता है. इसे कुछ दिन इस्तेमाल करने पर इसका असर दिखने लगता है.

विज्ञापन

दूध और हल्दी – स्किन को चमकाने के लिए अक्सर ही हल्दी लगाई जाती है. इसी तरह काली कोहनी को साफ करने के लिए भी हल्दी का इस्तेमाल किया जा सकता है. एक कटोरी में कच्चा दूध लेकर उसमें थोड़ी सी हल्दी (Haldi) मिला लें. इस मिश्रण को काली कोहनी पर लगाकर 10 से 15 मिनट रखें और फिर धोकर साफ कर लें. त्वचा पर चमक दिखने लगती है.

ग्रीन टी – एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर ग्रीन टी कोहनी के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है. ग्रीन टी बैग को गर्म पानी में डुबोकर रखें. इसके बाद इस पानी में रूई का टुकड़ा डुबोएं और फिर इसे कोहनी पर लगा लें. आधे घंटे बाद कोहनी को धोकर साफ किया जा सकता है.

विज्ञापन

कोहनी काली क्यों होती है

  • रोजाना अगर कोहनी पर घर्षण हो यानी किसी सतह से कोहनी घिसती रहे, कपड़े से घिसती रहे या कोहनी पर हार्श स्क्रब का इस्तेमाल किया जाए तो इससे कोहनी काली हो सकती है.
  • कोहनी का कालापन किसी विटामिन की कमी से भी हो सकता है. विटामिन बी12, विटामिन बी2, विटामिन डी या फिर
  • विटामिन सी की कमी कोहनी के कालेपन की वजह बन सकती है.
  • कोहनी को अगर सही तरह से साफ ना किया जाए तो डेड स्किन सेल्स जमने से भी कोहनी काली नजर आ सकती है.
  • कोहनी पर जरूरत से ज्यादा मेलानिन का प्रोडक्शन होने से कालापन नजर आ सकता है.

यह भी पढ़ें- चेहरे पर क्या लगाएं कि चेहरा साफ दिखे? आचार्य बालकृष्ण ने बताया कौन सा औषधीय पौधा आएगा काम

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola