Black Silver Cleaning: चांदी की जूलरी यूं तो बेहद सुंदर होती है लेकिन इस जूलरी के साथ सबसे बड़ी दिक्कत आती है कि यह काली पड़ जाती है. कभी चांदी के गहने पहनकर रखने पर हवा और पानी के संपर्क में आने से ऑक्सीडाइज होकर काले हो जाते हैं तो कभी रखे-रखे ही इनकी रंगत काली पड़ने लगती है. इस काली पड़ी चांदी को सुनार के पास ले जाकर चांदी का पानी चढ़वाने के बजाय आप इसे घर में भी चमका सकते हैं. यहां जानिए किस तरह घर पर ही एल्युमिनियम फॉइल की मदद से काली पड़ी चांदी की सफाई की जा सकती है.
यह भी पढ़ें – गैस स्टोव के गंदे बर्नर को साफ करने के लिए तुरंत बनाएं यह घोल, मिनटों में छूट जाएगी गंदगी
कैसे करें चांदी की जूलरी की सफाई
चांदी की सफाई करने के लिए बेकिंग सोडा, नमक, गर्म पानी और एल्युमिनियम फॉइल (Aluminium Foil) का नुस्खा काम आ सकता है. यह नुस्खा केमिकल वाली सफाई की ही तरह काम करता है. बेकिंग सोडा, नमक और पानी के साथ एक अनोखा मिश्रण तैयार करते हैं जिससे एल्युमिनय फॉइल चांदी पर जमी सल्फर की परत के साथ रिएक्ट करके उसे हटा देता है. इस क्लीनिंग हैक को आजमाने के लिए आपको एक चम्मच बेकिंग सोडा, एक एल्युमिनियम फॉइल शीट, एक चम्मच नमक और 2 से 4 कप बहुत गर्म पानी की जरूरत होगी. इसके अलावा, एक मजबूत बर्तन और सॉफ्ट कपड़ा ले लें जिससे चांदी के गहने पोछे जा सकते हैं.
- बर्तन में एल्युमिनियम फॉइल को फैलाकर लगा दें
- इसकी चमचमाती हुई साइड को ऊपर की तरफ रखें
- अब काली पड़ी चांदी को इसके अंदर रखें
- यह सुनिश्चित कर लें कि हर चांदी का गहना एल्युमिनियम फॉइल के संपर्क में आए
- इसके ऊपर बेकिंग सोडा (Baking Soda) डालें और नमक छिड़क दें
- अब ध्यान से गर्म पानी को इस बर्तम में भर लें
- चांदी पूरी तरह इस पानी से ढक जाना चाहिए
- 5 से 10 मिनट तक बिना हिलाय-डुलाए चांदी को इस घोल में ही पड़े रहने दें
- अब रिएक्शन होने लगेगा तो आपको सिल्वर साफ होता नजर आएगा
- अब कंटेनर में से चांदी को निकालें और हर एक गहने को साफ बहते पानी से धोकर उसपर जमे बेकिंग सोडा और नमक को हटा दें
- मुलायम कपड़े से चांदी की सफाई करें, चांदी नई जैसी चमकने लगेगी.
चांदी क्यों पड़ जाती है काली
चांदी की जूलरी हवा में मौजूद सल्फर के साथ रिएक्ट करती है. इससे चांदी के गहनों पर काली परत जमने लगती है जिसे सिल्वर सल्फाइड कहते हैं. पुराने समय में इस ऊपरी काली लेयर को घिसकर निकाला जाता था जिससे समय के साथ चांदी नष्ट होने लगती थी और जूलरी खराब हो जाती थी. ऐसे में चांदी को नष्ट किए बिना इसकी केमिकल के जरिए सफाई होने लगी. यहां बताई तकनीक इसी केमिकल वाली तकनीक की ही करह काम करती है जिसमें एलुमिनयम फॉइल सल्फर को चांदी से दूर करता है और चांदी को चमकाने में मदद करता है.
यह भी पढ़ें- पीला पड़ गया है ट्रांसपेरेंट फोन कवर तो ऐसे करें साफ, Yellow Phone Cover को चमका देंगी ये चीजे
संबंधित खबरें
आम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
2 hrs agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
4 hrs agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
6 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
7 hrs agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
9 hrs agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
1 day agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
1 day agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines