Kaan Ki Gandagi Kaise Nikale: कान में जमा मैल को साधारण भाषा में ठेक कहा जाता है. यह ठेक बढ़ने लगती है तो बहुत से लोगों को कान में खुजली, भारीपन और कम सुनाई देने जैसी दिक्कतें होने लगती हैं. कई लोग कान से मैल निकालने का तरीका नहीं जानते हैं और ना ही डॉक्टर के पास जाना चाहते हैं, ऐसे में वे अपने कानों को कभी किसी तिल्ली से तो कभी कॉटनबड्स या किसी नुकीली चीज से खुरचने लगते हैं. ऐसा करने पर कानों की अंदरूनी परत में छेद हो सकता है, गंदगी और गहरी जम सकती है और सुनने की क्षमता प्रभावित होती है. इसीलिए आप यह गलती ना करें. यहां जानिए किस तरह घर पर आसानी से और सेफ तरीके से कानों की गंदगी को साफ (Ear Wax Removal) किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें – रोजाना कितनी देर एक्सरसाइज करने पर डायबिटीज का खतरा होता है कम? AIIMS के डॉक्टर से जानें
कानों की गंदगी कैसे करें साफ
पानी आएगा काम
पानी को किसी बल्प सीरींज यानी ड्रॉप्स डालने वाली चीज से कानों में बूंद-बूंद करके डालें. हल्का गर्म या गुनगुना पानी (Lukewarm Water) कानों में डालें. सिर को एक तरफ झुकाने पर जो कान ऊपर होगा उसमें हल्का गर्म पानी डालकर कुछ देर रखें और उसके बाद कान को सीधा करके पानी को कान से निकाल दें. इसे 2-3 बार करने पर कान की गंदगी बाहर आती है. इसके बाद जरूरत पड़े तो कान को कपड़े से साफ कर लें.
तेल से नरम होगी गंदगी
कान की सफाई में नारियल तेल, सरसों का तेल (Mustard Oil), बेबी ऑयल, बादाम का तेल या किसी और तेल का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. कान में हल्के गर्म तेल की कुछ बूंदे डालें और 5 से 10 मिनट के बाद कान को नीचे झुकाकर तेल बाहर निकाल लें. किसी कपड़े से कानों की सफाई करने पर भी नरम हुआ मैल बाहर आ सकता है.
हाइड्रोजन पैरोक्साइड भी आ सकता है काम
कानों की गंदगी निकालने के लिए हाइड्रोजन पैरोक्साइड का इस्तेमाल किया जा सकता है. हाइड्रोजन पैरोक्साइड की कुछ बूंदें कानों में डालें. इसे कुछ देर कानों में रखने पर कानों से फिजिंग जैसी आवाज आने लगेगी, ऐसा लगेगा जैसे अंदर बुलबुले बन रहे हैं. इसके बाद कान को उलटा करके इस लिक्विड को कान से बाहर निकाल लें. कुछ दिन यह नुस्खा आजमाने पर असर दिखता है.
क्या कान की गंदगी निकालना बहुत जरूरी है?
नहीं, कान की गंदगी निकालना बहुत जरूरी नहीं है. अगर यह गंदगी बाहर आने लगी है या फिर आपको इससे सुनने में दिक्कत या कोई असहजता होती है तो गंदगी को साफ कर सकते हैं. इसके अलावा, गंदगी को ना भी निकाला जाए तो नुकसान नहीं होता है. कान के ठेक में एंटी-बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं जो कान को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं. अगर आप कान साफ नहीं कर पा रहे हैं तो ENT से कान साफ करवा सकते हैं. खुद से कान में किसी तरह का टूल ना डालें.
यह भी पढ़ें – उठते-बैठते ही पूंछ की हड्डी में दर्द क्यों होता है? हड्डियों के डॉक्टर ने बताया क्या करें और क्या नहीं
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
41 mins agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
2 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
16 hrs agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
20 hrs agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
21 hrs agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
23 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
1 day agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
1 day agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines