हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

चेहरे की झुर्रियां हटाने के लिए क्या खाना चाहिए, जानिए कौन से फूड्स स्किन को करते हैं टाइट

Best anti aging foods: खानपान में अगर सही चीजों को शामिल किया जाए तो त्वचा पर अंदरूनी रूप से कसावट आती है. यहां जानिए वो कौन सी चीजें हैं जिन्हें खाने से चेहरे की झुर्रियां कम होती हैं और त्वचा जवां दिखने लगती है.

विज्ञापन
झुर्रियों को दूर करने के लिए खा सकते हैं ये चीजें.

Jhuriya Kaise Hataye: खानपान अगर अच्छा हो तो उसका असर शरीर पर बाहरी रूप से भी नजर आता है. यह एक बड़ा कारण है कि सेलेब्रिटीज बढ़ती उम्र में भी जवां दिखते हैं और आप और हम जैसे आम लोग 30 साल की उम्र में भी 40 जैसे नजर आने लगते हैं. ऐसे में यहां जानिए वो कौन से फूड्स हैं जो स्किन की खूबसूरती तो बनाए ही रखते हैं साथ ही त्वचा पर कसावट बनाए रखने का काम करते हैं. एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर इन फूड्स (Anti Aging Foods) को आप भी अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं. इन फूड्स को खाने पर त्वचा पर कसावट आती है और झुर्रियां (Wrinkles) कम हो सकती हैं सो अलग.

यह भी पढ़ें – जन्म के कितने दिन बाद बच्चे को नहलाना चाहिए? डॉक्टर ने बताया सर्दियों में नवजात शिशु की कैसे करें देखभाल

झुर्रियां कम करते हैं एंटी-एजिंग से भरपूर फूड्स

ब्लूबेरीज– एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती हैं ब्लूबेरीज. इनमें विटामिन सी की भी भरपूर मात्रा होती है. ब्लूबेरीज को खाने पर झुर्रियां और फाइन लाइंस (Fine Lines) कम होने में भी असर दिखता है और स्किन को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स दूर होते हैं सो अलग.

विज्ञापन

डार्क चॉक्लेट – फ्लेवेनॉइड्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने के चलते डार्क चॉक्लेट स्किन के लिए बेहद अच्छी होती है. इससे स्किन की इलास्टिसिटी बनी रहती है और सूरज की हानिकारक किरणों से होने वाला डैमेज भी दूर रहता है.

सूखे मेवे – खानपान में सूखे मेवे (Dry Fruits) शामिल करने पर सेहत को एक नहीं बल्कि कई फायदे मिलते हैं. सूखे मेवों को खाने पर शरीर को ओमेगा-3 फैटी एसिड्स मिलते हैं, विटामिन ई मिलता है और स्किन को एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मिलते हैं सो अलग.

विज्ञापन

गाजर – त्वचा पर कसावट पाने के लिए और झुर्रियों को दूर रखने के लिए आप गाजर का सेवन भी कर सकते हैं. गाजर में बीटा कैरोटीन होते हैं, विटामिन ए होता है और ये अंदरूनी रूप से स्किन के ग्लो को बनाए रखने में कारगर होते हैं.

टमाटर – त्वचा पर अक्सर ही टमाटर का फेस पैक बनाकर लगाया जाता है, लेकिन टमाटर (Tomato) को चेहरे पर लगाने ही नहीं बल्कि इसे खाने पर भी स्किन को फायदा मिलता है. टमाटर में लाइकोपीन और विटामिन सी होता है और ये कोलेजन प्रोडक्शन में बेहद फायदेमंद साबित होता है.

विज्ञापन

पालक – हरी पत्तेदार सब्जियों खासतौर से पालक में आयरन होता है. साथ ही इन सब्जियों में विटामिन ए और सी पाए जाते हैं जो स्किन को जवां बनाए रखने में फायदा दिखाते हैं. स्किन को डिटॉक्सिफाई करने के लिए पालक का सेवन किया जा सकता है.

अनार – कहते हैं एक अनार और सो बीमार. अनार बीमारियों को तो दूर रखता ही है, यह स्किन को खूबसूरत बनाए रखने का भी काम करता है. अनार खाने पर त्वचा पर कोलेजन का प्रोडक्शन बूस्ट होता है, झुर्रियां कम होती हैं और मुरझाई त्वचा पर निखार आ जाता है.

विज्ञापन

इन बातों का भी रखें ध्यान

खानपान अच्छा होने पर झुर्रियां (Jhuriya) जल्दी नहीं आती हैं और शरीर को बाहरी और अंदरूनी दोनों रूपों में जवां बने रहने में मदद मिलती है. खानपान के साथ ही जीवनशैली में हेल्दी बदलाव करें. अच्छी चीजें खाएं, एक्सरसाइज करें, धूप की हानिकारक किरणों से दूर रहें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और स्किन को नुकसान पहुंचाने वाले केमिकल्स से भरपूर प्रोडक्ट्स से दूर रहें.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें – रातों-रात मुंह के छालों से छुटकारा कैसे पाएं? Acharya Balkrishna ने कहा इन पत्तों के पानी से मुंह धोने पर हट जाएंगे छाले

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola