Jhol Momos Recipe: मोमोज खाना लगभग सभी को पसंद होता है, जो नेपाल का सबसे लोकप्रिय फूड है, जो भारत में भी लोगों को पसंद आने लगा है। इसका टेस्ट बढ़ाने के लिए लोग इसे तीखी चटनी और मेयोनीज के साथ खाना पसंद करते हैं। आपने वैसे तो कई तरह के मोमोज खाए होंगे, जैसे कि चिली मोमो, सादेको मोमो और स्टीम मोमोज, लेकिन क्या आपने कभी झोल मोमोज ट्राई किए हैं। झोल मोमो सूप बेस होता है जिसमें चिकन, टमाटर, प्याज और मसाले डाले जाते हैं। आप घर पर ही आसान विधि से इस टेस्टी मोमोज को बना सकते है।
सामग्री
मैदा- 1/2 कप
चिकन कीमा- जरूरत के अनुसार
टमाटर प्यूरी- 1/2 कप
लहसुन- 1 टेबल स्पून
काली मिर्च- 1 टीस्पून
ये भी पढ़ें- बाजरे की रोटी बनाने से भी आसान है इसकी इडली बनाना, जानें रेसिपी
हल्दी- 1 टीस्पून
लाल मिर्च- 1 टीस्पून
तेल- 1 टेबल स्पून
नमक- 1 टीस्पून
अदरक- 1 टेबल स्पून
विधी
1.सबसे पहले कीमा किया हुआ चिकन लें और उसमें लहसुन और मसाला डालकर मैश कर लें।
2.अब मोमोज के लिए मैदा लें और उसमें नमक और थोड़ा सा ऑयल डालकर आटा गूंथ लें।
3.इस बात का ध्यान रखें कि आटा सॉफ्ट ही रखें
4.इसके बाद इस आटे की लोइयां बनाकर रोटी की तरह पतली गोलाकार बेल लें।
5.इसके बाद इनमें बीच में तैयार की हुई फिलिंग को भर दें।
6.इस तरह एक-एक कर सारे मोमोज को बना लें।
7.जब मोमोज बनकर तैयार हो जाएं तो उन्हें भाप पर पकाएं।
8.इसके लिए आप मोमोज बनाने के पॉट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
9.अब टमाटर की प्यूरी बना लें और उसे पकाएं।
10.पकाते समय उसमें अदरक, लाल मिर्च, हल्दी, काली मिर्च को डालकर अच्छी तरह चमचे से मिलाएं।
11.जब ये गाढ़ा हो जाए तो इसमें पानी डालकर एक बार फिर अच्छी तरह से उबाल आने दें।
12.झोल तैयार होने के बाद उसे एक बड़ी बाउल में निकाल लें।
13.इसके बाद इस झोल में ऊपर से मोमोज को डाल दें।
14.अब आपको आपका टेस्टी झोल मोमोज तैयार है।
ये भी पढ़ें- सर्दी-जुकाम के छुटकारा दिलाएगा अमरूद का हलवा, जानें रेसिपी
संबंधित खबरें
कहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
1 hr agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
6 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
10 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
11 hrs agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
1 day agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
1 day agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
1 day agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 day agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 day agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines