Jhalmuri Recipe Easy: अगर आप भी कुछ टेस्टी और हटकर नाश्ता करना चाहते हैं तो झालमुरी खा सकते हैं. यह स्नैक सुबह और शाम की चाय के लिए परफेक्ट है. यह मुख्य रूप से ओडिशा और बंगाल का मशहूर स्ट्रीट फूड है और हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी भी झालमुरी का स्वाद लेते हुए नजर आए थे. ऐसे में आप भी घर पर झालमुरी का लुत्फ ले सकते हैं. यहां जानिए किस तरह मिनटों में बनाकर तैयार कर सकते हैं झालमुरी.
झालमुरी बनाने की रेसिपी
सामग्री
मुरमुरे – 2-3 कप
भुनी मूंगफली – एक चौथाई कप
उबले काले चने – एक चौथाई कप
सब्जियां – 1 बारीक कटी हुई प्याज, 1 कटा टमाटर, 1 कटा खीरा, 2 हरी मिर्च
काला नमक – आधा चम्मच
भुना जीरा – एक चौथाई चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – स्वादानुसार
तड़के के लिए सरसों का तेल – एक बड़ा चम्मच
नींबू का रस – 1 बड़ा चम्मच
कटा हरा धनिया और बारीक सेव गार्निश के लिए
विधि
- झालमुरी बनाने के लिए एक बड़े बर्तन में सारी सब्जियों को डालकर इसमें मसाले और गर्म तेल डाल दें.
- अब नींबू का रस डालें और अच्छी तरह मिला लें.
- अब मुंगफली और मुरमुरे को एकसाथ मिला लें. मुरमुरे अगर हल्के भुने हुए होंगे तो इनका स्वाद भी अच्छा आएगा.
- सभी चीजों को मिक्स करें और अच्छे से मिला लें.
- ऊपर से हरा धनिया डालें और सेव डालकर गार्निश कर लें.
ध्यान रखें यह बात
इस बात का खास ध्यान रखें कि झालमुरी बनाते ही इसे तुरंत खाना होता है ताकि मुरमुरे कुरकुरे रहें और स्वाद में अच्छे लगें. आप चाहे तो झालमुरी को पौष्टिक बनाने के लिए इसमें अंकूरित मुंग भी डाल सकते हैं.
यह भी पढ़ें – नाश्ते में बनाएं मैंगलोर स्टाइल के गोली भजे, इस रेसिपी को करें फॉलो और तैयार करें यह स्वादिष्ट ब्रेकफास्ट
संबंधित खबरें
कम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 hr agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
3 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
5 hrs agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
19 hrs agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
22 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
23 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
1 day agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
1 day agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
1 day agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines