Pigmentation Home Remedies: ऐसे बहुत से लोग हैं जो चेहरे पर झाइयों के कारण अक्सर परेशान रहते हैं. खासतौर से महिलाओं को झाइयों की दिक्कत होती है. गालों पर, माथे पर या नाक के पास ये झाइयां (Jhaiya) ज्यादा नजर आती हैं. त्वचा पर मेलानिन का ज्यादा प्रोडक्शन होने पर झाइयां दिखती हैं. ये झाइयां आम साबुन या क्रीम की मदद से कम नहीं होती हैं और चेहरे की बाकी त्वचा के सामने गहरी नजर आती हैं. लेकिन, आपको शायद जानकर हैरानी होगी कि रसोई की ही ऐसी कुछ चीजें हैं जो चेहरे पर लगाई जाएं तो झाइयां हल्की हो सकती हैं. यहां जानिए कौन सी हैं ये चीजें और इन्हें चेहरे पर किस तरह लगाया जा सकता है.
यह भी पढ़ें – बालों की चिपचिपाहट से परेशान हैं तो शैंपू नहीं बल्कि इन 3 चीजों से धोकर देखें बाल, ऑयली नहीं दिखेंगे हेयर
झाइयां हल्की करने के लिए क्या लगाएं
आलू का रस
त्वचा पर आलू का रस (Potato Juice) लगाया जा सकता है. आलू का रस ब्लीचिंग गुणों से भरपूर होता है. इसे चेहरे पर कुछ मिनटों के लिए लगाकर रखने के बाद धोकर हटाने पर ही असर दिखना शुरू होने लगता है. आप आलू को घिसकर इसका रस चेहरे पर 15 से 20 मिनट तक लगाकर रख सकते हैं. हफ्ते में 2 से 3 बार इस नुस्खे को आजमाकर देखें.
फिटकरी आएगी काम
फिटकरी (Fitkari) को सही तरह से त्वचा पर लगाया जाए तो यह एक नहीं बल्कि कई दिक्कतों को कम कर सकती है. एक फिटकरी का टुकड़ा लें और इसे पानी के साथ घिस लें. आप पिसी हुई फिटकरी भी ले सकते हैं. इसे नारियल तेल में मिलाकर झाइयों पर लगाएं और 10 मिनट बाद धोकर हटा लें.
हल्दी का मास्क
हल्दी औषधीय गुणों से भरपूर होती है. इसके एंटी-इंफ्लेमेटीर और स्किन ब्राइटनिंग गुण झाइयों को कम करने में मददगार होते हैं. हल्दी का मास्क बनाने के लिए एक चम्मच शहद में चुटकीभर हल्दी मिलाएं और इसे चेहरे पर 10 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें. हफ्ते में एक बार यह फेस मास्क लगाया जा सकता है.
इन बातों का रखें खास ध्यान
- झाइयों से बचने के लिए चेहरे पर सनस्क्रीन लगाकर ही घर से निकलें. सनस्क्रीन चेहरे को धूप की किरणों से होने वाले डैमेज से बचाती है.
- खानपान में एंटी-ऑक्सीडेंट्स, विटामिन और खनिजों से भरपूर फूड्स शामिल करें. ये चीजें स्किन को प्रोटेक्ट करती हैं और अंदरूनी रूप से निखारती हैं.
- स्किन केयर प्रोडक्ट्स ऐसे चुनें जो स्किन पर जेंटल हों. हार्श या हार्ड प्रोडक्ट्स झाइयां कम करने के बजाय स्किन को डैमेज कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें – फटी एड़ी के लिए कौन सा घरेलू उपाय सबसे अच्छा है? रसोई में रखी ये चीजें दिखाएंगी असर
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
51 mins agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
1 hr agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
2 hrs agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
2 hrs agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
4 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
6 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
7 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
9 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
23 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines