बरसात में बालों से जुड़ी समस्या अक्सर लोगों को परेशान करती है, जिसमें सबसे आम बालों का झड़ना, डैंड्रफ आदि शामिल है. इस स्थिति के कारण कई लोगों को गंजापन का डर सताने लगता है, जिसके लिए वह तरह-तरह के महंगे ट्रीटमेंट और दवाइयों तक का सेवन शुरू कर देते हैं. लेकिन इतना पैसा खर्च करने के बावजूद हाथ सिर्फ टूटे बाल लगते हैं. इस स्थिति से राहत पाने के लिए मशहूर हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब ने एक टिप दी, उनका दावा है कि अगर शैंपू में उस चीज टिप को मिलाया जाए, तो आप इस बालों की समस्या से राहत पा सकते हैं. आइए जानते हैं जवेद हबीब ने क्या कहा?
यह भी पढ़ें: घर पर बनाएं खट्टी-मीठी कच्चे आम की चटनी, हर डिश के साथ आएगी पसंद
बरसात में क्यों बाल बन जाते हैं झाड़ू?
बारिश के मौसम में बालों का ये हाल होना एक आम समस्या है, लेकिन इसी लंबे समय तक नजरअंदाज करना समस्या को बढ़ा सकता है. दरअसल, बारिश के मौसम में हवा में नमी बहुत बढ़ जाती है. इस स्थिति में बाल हवा से नमी सोखकर फूल जाते हैं और उनके केराटिन बॉन्ड कमजोर हो जाते हैं, जिससे वे रूखे, बेजान और झाड़ू जैसे बन जाते हैं. इतना ही नहीं, स्कैल्प पर पसीना, तेल और फंगल इन्फेक्शन बढ़ने से जड़ें कमजोर होती हैं और बाल टूटने लगते हैं.
जावेद हबीब ने बताया आसान इलाज
हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड की और इस समस्या से कैसे निकले उसकी टिप बताई. जावेद हबीब ने शैंपू में एक छोटी चम्मच सफेद सिरका मिलाने की सलाह दी है. उन्होंने कहा इसे सिर्फ हफ्ते में एक बार इस्तेमाल करें. इस टिप को अपने यूज में लाने से स्कैल्प अंदर तक से साफ होता है और बालों से जुड़ी कई परेशानियों को कम कर सकता है. अगर आप भी बालों की समस्या से परेशान हैं, तो ये टिप आपके काफी काम आ सकता है.
देखें वीडियो:
कैसे करें इस्तेमाल?
- जावेद हबीब के इस टिप को इस्तेमाल करने के लिए, एक कटोरी में अपने इस्तेमाल के अनुसार शैंपू लें.
- फिर में शैंपू में 1 छोटा चम्मच सफेद सिरका मिलाएं.
- अब दोनों को अच्छी तरह मिक्स कर लें.
- अब इस मिक्स शैंपू को स्कैल्प पर लगाकर 2 से 3 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें.
- आखिर में नॉर्मल पानी से बाल अच्छी तरह धो लें.
यह भी पढ़ें: सावन में जन्मी बेटी के लिए यूनिक नेम आइडिया, मां गौरी से प्रेरित इन नामों को सुनते ही हर कोई
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
लिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
8 hrs agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
11 hrs agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
13 hrs agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
15 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
17 hrs agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 day agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 day agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
1 day agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines