---विज्ञापन---

घर पर बनाएं खट्टी-मीठी कच्चे आम की चटनी, हर डिश के साथ आएगी पसंद

Raw Mango Chutney: अगर आप खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए कोई आसान और झटपट बनने वाली रेसिपी ढूंढ रहे हैं तो खट्टी-मीठी कच्चे आम की चटनी जरूर ट्राई करें. इसे बहुत कम सामग्रियों से तैयार किया जा सकता है. 

---विज्ञापन---

Mango Chutney Recipe: गर्मियों के मौसम में कच्चे आम का स्वाद हर किसी को पसंद आता है. इससे बना पना, अचार और चटनी खाने का जायका कई गुना बढ़ा देते हैं. अगर आप रोजमर्रा के खाने में कुछ नया और चटपटा शामिल करना चाहते हैं तो खट्टी-मीठी कच्चे आम की चटनी एक बेहतरीन ऑप्शन है. यह चटनी रोटी, पराठे, पूरी, दाल-चावल, समोसे, पकौड़े और स्नैक्स के साथ बेहद स्वादिष्ट लगती है. आप इसे बहुत ही आसानी से तैयार कर सकते हैं, बस कुछ सामग्रियों की जरूरत होगी. यह सामग्रियां कौन सी है और इसे कैसे बनाया जा सकता है, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.

इसे भी पढ़ें- सावन में जन्मी बेटी के लिए यूनिक नेम आइडिया, मां गौरी से प्रेरित इन नामों को सुनते ही हर कोई होगा इंप्रेस

---विज्ञापन---

कच्चे आम की चटनी कैसे बनाएं? 

सामग्री 

  • कच्चे आम- 2 
  • हरी मिर्च- 3
  • पुदीने की पत्तियां- 12
  • हरा धनिया- आधा कप 
  • भुना जीरा- 1 छोटा चम्मच
  • काला नमक- 1 छोटा चम्मच 
  • नमक- स्वादानुसार 
  • गुड़ या चीनी- 2 चम्मच 
  • पानी- आधा चम्मच 
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच 

विधि

  • सबसे पहले कच्चे आम को अच्छी तरह धोकर छील लें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. इससे चटनी आसानी से पीस जाएगी. 
  • अब मिक्सर जार में कटे हुए आम, हरा धनिया, पुदीना, हरी मिर्च, भुना जीरा, काला नमक, नमक और गुड़ या चीनी डालें. 
  • जरूरत के अनुसार थोड़ा-सा पानी डालकर सभी सामग्री को अच्छी तरह पीस लें. अगर आपको गाढ़ी चटनी पसंद है तो पानी कम डालें. 
  • चटनी तैयार होने के बाद इसे चखकर मसाले परफेक्ट कर लें. अगर ज्यादा खट्टी लगे तो थोड़ा और गुड़ या चीनी मिला सकते हैं. अगर तीखापन कम लगे तो हरी मिर्च या लाल मिर्च पाउडर मिला लें. 

चटनी को बनाने के टिप्स

अब फ्रेश और सख्त कच्चे आम का ही इस्तेमाल करें. वहीं, पुदीना और हरा धनिया ताजा हो, इससे चटनी का स्वाद और खुशबू बढ़ जाती है. अगर आप ज्यादा तीखा पसंद करते हैं तो हरी मिर्च की मात्रा बढ़ा सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- ये संकेत बताते हैं कि आप मेंटली मजबूत हैं, इंसान के व्यवहार में नजर आते हैं कुछ खास बदलाव

---विज्ञापन---

First published on: Aug 04, 2026 02:53 PM

End of Article

About the Author

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर (Senior Sub Editor) हैं. दिल्ली की रहने वाली शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर डिग्री हासिल की है. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. शादमा मुस्कान का कुल अनुभव  कुल अनुभव - 5 साल डिग्री- शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से बीजेएमसी (BJMC) और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय हिसार से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई भी की है. पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की। इसके बाद हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया के हरजिंदगी में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. तहजीब टीवी में भी उन्होंने काम किया. इस दौरान उन्होंने ब्रेकिंग न्यूज, सोशल मीडिया से लेकर न्यूज रूम की बेसिक समझ हासिल की. अब ज्यादा फोकस हेल्थ और लाइफस्टाइल की बीट पर है. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर गाइड के विषय में भी विशेषज्ञों से बातचीत के साथ विस्तृत लेखन में महारत हासिल है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola