बाल हमारी खूबसूरती का एक हिस्सा हैं और यह बात सिर्फ महिलाओं पर लागू नहीं होती, बल्कि पुरुष भी इसका हिस्सा हैं. इसलिए हर कोई बालों का खास ख्याल रखता है. हालांकि, आजकल लाइफस्टाइल इतनी बदल गई है कि लोग झड़ते बालों से परेशान हैं. हर मौसम में यह समस्या रहती है, लेकिन मानसून में ज्यादा बढ़ जाती है. ऐसे में अगर आपके भी बाल इस मौसम में जरूरत से ज्यादा झड़ रहे हैं तो आपको एक्सपर्ट जावेद हबीब के बताए टिप्स फॉलो करने होंगे. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम की एक वीडियो में मानसून में होने वाले हेयर फॉल से बचने के तरीके बताए हैं. इन्हें आप घर पर आसानी से फॉलो कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- Monsoon Hair fall: मानसून में झड़ते बालों से हो गए हैं परेशान? प्याज का रस ऐसे लगाएं, बालों को मिलेगी नई जिंदगी
बारिश के मौसम में बाल ज्यादा क्यों झड़ते हैं?
मानसूम में नमी ज्यादा बढ़ जाती है, जिसकी वजह से बाल तेजी से झड़ते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि हवा बालों का हाइड्रोजन और नमी दोनों तेजी से सोख लेती है. इससे बालों की जड़ कमजोर होने लगती है और फंगस का खतरा दोगुना बढ़ जाता है.
रोज बालों में शैंपू करना
जावेद हबीब का कहना है कि इस मौसम में लगभग सभी को शैंपू करना चाहिए. रोज शैंपू करने से बालों की नमी दूर होगी और वो उतरना बंद हो जाएंगे. हालांकि, एक्सपर्ट का कहना है कि शैंपू करने के बाद आपको बालों को तुरंत ड्रायर से सुखाना होगा, क्योंकि गीले बाल ज्यादा झड़ते हैं.
एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल करना
जावेद हबीब ने बताया है कि हफ्ते में एक बार शैंपू में एप्पल साइडर विनेगर मिक्स करना चाहिए. इससे बालों या स्कैल्प का डैंड्रफ कम हो जाएगा और फंगल जैसा इंफेक्शन नहीं होगा. हालांकि, बालों के हिसाब से आपको अपना शैंपू सेलेक्ट करना चाहिए, ताकि उसकी चमक बरकरार रहे और बालों का झड़ना भी कम हो जाए.
दही और मुलेठी का मास्क आएगा काम
मानसून में बालों के लिए बेस्ट मास्क दही और मुलेठी का है. जावेद हबीब ने बताया है कि यह मास्क कमजोर बालों के लिए बहुत ही अच्छा है. अगर दोनों को मिलाकर लगाया जाए तो मानसून में होने वाले इंफेक्शन से बचा जा सकता है. इसका मास्क लगाकर बालों को गुनगुने पानी से धो लेना बेहतर माना जाता है.
हेयर मास्क के फायदे
- यह मास्क बालों की जड़ों को मजबूत करता है, जिससे हेयर फॉल कम होने लगता है.
- इससे स्कैल्प साफ हो जाता है और ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा मिलता है.
- इसके एंटी-फंगल गुण डैंड्रफ और स्कैल्प की खुजली को कम करने का काम करते हैं.
- आप इस मास्क का इस्तेमाल हफ्ते में दो बार कर सकते हैं. ज्यादा करना नुकसानदायक हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- होंठ हो गए हैं बेजान और ड्राई? घी में मिलाएं ये 2 चीजें, घर पर बन जाएगा लिप बाम
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
10 mins agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
56 mins agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
2 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
4 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
4 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
4 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
7 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
22 hrs agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
23 hrs agoमेहंदी से बाल संतरी नहीं बल्कि काले चाहिए तो घोल में मिला लीजिए ये 2 चीजें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Sources- Jawed Habib
First published on:
Know More: Editorial Guidelines