जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की तैयारियां कई दिन पहले से शुरू हो जाती हैं. घर के मंदिर को सजाने से लेकर पूजा की थाली तैयार करने तक, भक्त इस दिन कान्हा के स्वागत में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते. अगर आप भी इस बार मंदिर के पास कुछ खास डेकोरेट करना चाहते हैं तो रंगोली एक बेहतरीन ऑप्शन है. रंगोली बनाने के लिए आप फूलों, रंगों और अपनी पसंद की चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं. दीये को बहुत ही शानदार लगेंगे, जिसे रंगोली पूरी करने के बाद जलाना होगा. हालांकि, आपको बहुत मुश्किल डिजाइन बनाने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान पैटर्न और श्रीकृष्ण से जुड़ी झलक की मदद से आप खूबसूरत रंगोली तैयार कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- जन्माष्टमी पर बच्चे को बनाना है कान्हा? इस तरह करें बालगोपाल की तरह तैयार
बांसुरी और मोरपंख वाली रंगोली डिजाइन
भगवान श्रीकृष्ण की पहचान बांसुरी और मोरपंख से जुड़ी है. इसलिए मंदिर के पास आप बांसुरी और मोरपंख की थीम वाली रंगोली बना सकते हैं. सबसे पहले रंगोली का गोल बेस तैयार करें और उसके चारों तरफ छोटे फूल बनाएं. बीच में बांसुरी की झलक बनाकर उसके आसपास मोरपंख का डिजाइन तैयार करें. हरे, नीले और पीले रंगों का इस्तेमाल करने से यह रंगोली काफी सुंदर नजर आएगी.
कान्हा के पैरों के निशान वाली रंगोली डिजाइन
जन्माष्टमी पर घर में भगवान श्रीकृष्ण के आने की झलक दिखाने के लिए छोटे-छोटे पैरों के निशान बनाए जाते हैं. आप मंदिर के पास रंगोली में भी कान्हा के पैरों के निशान बना सकते हैं. इसके लिए पहले फूलों या रंगों से एक सुंदर बॉर्डर बनाएं. इसके बाद, मंदिर की तरफ जाते हुए छोटे पैरों के निशान बनाएं. इसे और सुंदर बनाने के लिए पैरों के आसपास फूलों की पंखुड़ियां भी डेकोरेट सकते हैं.
मटकी और माखन वाली रंगोली डिजाइन
कान्हा की बाल लीलाओं को रंगोली में दिखाने के लिए मटकी और माखन की डिजाइन भी बनाई जा सकती है. यह डिजाइन खासकर बच्चों को काफी पसंद आएगी. मटकी को बीच में बनाकर उसके ऊपर से माखन निकालते हुए दिखाएं. आसपास छोटे फूल, पत्तियां और बांसुरी की झलक बना सकते हैं. रंगोली को ट्रेडिशनल लुक देने के लिए लाल, पीले, नारंगी और हरे रंगों का इस्तेमाल करें.
फूलों से बनाएं श्रीकृष्ण नाम वाली रंगोली डिजाइन
अगर आपको ज्यादा जटिल डिजाइन बनाना मुश्किल लगता है तो फूलों की मदद से श्री कृष्ण या राधे कृष्ण लिखकर रंगोली बना सकते हैं. इसके चारों तरफ गेंदे और गुलाब की पंखुड़ियों से बॉर्डर तैयार करें. फूलों की रंगोली बनाने से मंदिर के आसपास न सिर्फ खूबसूरत डेकोरेशन होगी, बल्कि पूजा की जगह पर फूलों की खुशबू भी बनी रहेगी. चाहें तो रंगोली के आसपास छोटे दीये रखकर इसकी खूबसूरती और बढ़ा सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- Janmashtami Wishes: नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की… जन्माष्टमी पर सभी को भेजिए शुभकामनाएं इन Photos के साथ
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर पत्नी को खिलाएं खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
50 mins agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
3 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
8 hrs agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
10 hrs agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
1 day agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
1 day agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
1 day agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
1 day agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
1 day agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines