Janmashtami 2026: जन्माष्टमी के पावन मौके पर कान्हा को भोग लगाने के लिए घर में कई तरह की मिठाइयां बनाई जाती हैं, लेकिन मावा, दूध या लंबी तैयारी वाली मिठाई बनाने का समय हर किसी के पास नहीं होता है. ऐसे में मूंगफली से बनने वाली बर्फी एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है जिसको बनाने के लिए ज्यादा सामग्री की भी जरूरत नहीं पड़ती. भोग के साथ परिवार के लोगों के लिए भी ये मिठाई काफी अच्छी होती है. आइए जानते हैं कि कम समय में बनने वाली मूंगफली की बर्फी (Moongfali Ki Barfi Recipe) आखिर कैसे बना सकते हैं.
यह भी पढ़ें – जन्माष्टमी के मौके पर इस तरह बनाएं स्वादिष्ट पंजीरी, मिनटों में हो जाएगी तैयार
मूंगफली की बर्फी बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?
कच्ची मूंगफली- 2 कप (लगभग 250 ग्राम)
काजू- 8 से 10 (ऑप्शनल)
चीनी- 1 कप
पानी- 1/2 कप
हरी इलायची पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
देसी घी- 1 छोटा चम्मच
बादाम और पिस्ता- 2 बड़े चम्मच
मूंगफली की बर्फी बनाने का तरीका
- सबसे पहले एक ऐसी कड़ाही लें जिसका तला भारी हो और उसमें कच्ची मूंगफली डालकर लो फ्लेम पर कम से कम 7 से 8 मिनट तक सूखा भून लीजिए. जब मूंगफली के छिलके आसानी से छूटने लगे तो गैस की फ्लेम बंद कर दीजिए.
- अब भुनी हुई मूंगफली को एक साफ कपड़े पर रखकर हल्का रगड़ लीजिए, ताकि सारे छिलके आसानी से निकल जाएं.
- इसके बाद भुनी हुई मूंगफली के दानों और 8 से 10 काजू को मिक्सी जार में डालकर पल्स मोड यानी 2 से 3 सेकेंड के लिए रोक-रोक कर पीस लीजिए. अब इस पाउडर को छलनी की मदद से अच्छी तरह छान लीजिए.
- अब एक कड़ाही में 1 कप चीनी और 1/2 कप पानी डालकर मीडियम फ्लेम पर चीनी को पिघला लीजिए जब तक एक तार की चाशनी न बन जाए.
- चाशनी जब बन जाए तो गैस की फ्लेम को धीमा कर दीजिए और इस चाशनी में तैयार किया हुआ मूंगफली और काजू का पाउडर, इलायची पाउडर और 1 चम्मच देसी घी डाल दीजिए. किसी चम्मच की मदद से इस मिश्रण को लगातार चलाते रहें ताकि कोई गुठली न पड़े.
- इस मिश्रण को धीमी आंच पर 3 से 4 मिनट तक लगातार चलाते रहें. जब मिश्रण कड़ाही का तला छोड़ने लगे और एक जगह पर इकट्ठा होने लगे तो समझ लेना कि अब ये मिश्रण तैयार है.
- अब एक बर्फी ट्रे या थाली लेकर उसमें थोड़ा देसी घी लगा दीजिए और उसमें गर्म मिश्रण डालकर फैला लीजिए. ऊपर से कटे हुए बादाम और पिस्ता छिड़ककर एक चम्मच की मदद से मिश्रण को हल्का दबा दें, ताकि वो अच्छे से सेट हो जाए.
- बर्फी को 20 से 30 मिनट तक ठंडा होने के लिए छोड़ दीजिए. जब ये अच्छे से सेट हो जाए, तो चाकू की मदद से अपने पसंद के आकार में काट लीजिए. आपकी बर्फी तैयार है. अब आप इसका भोग लगा सकते हैं.
यह भी पढ़ें – [LIVE] Happy Janmashtami 2026 Wishes: श्री कृष्ण गोविन्द हरे मुरारी, हे नाथ नारायण वासुदेवा… जन्माष्टमी की भक्तिमय शुभकामनाएं
संबंधित खबरें
लिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
10 hrs agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
14 hrs agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
15 hrs agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
18 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
20 hrs agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 day agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 day agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
1 day agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines