Which Vitamin Deficiency Causes: गर्मियों में पसीने की वजह से खुजली की समस्या बढ़ जाती है. शरीर के अलग-अलग हिस्सों में खुजली होती है, लेकिन कुछ जगहें ऐसी हैं जहां पर पब्लिक में खुजाना शर्म का कारण बन सकता है जैसे जांघ या कूल्हे के आसपास. इसलिए इसका रामबाण इलाज करना बहुत जरूरी है. हालांकि, जांघों के बीच खुजली की समस्या काफी आम हो जाती है, लेकिन कई बार दवा लगाने के बाद भी खुजली सही नहीं होती. इसके बावजूद, ज्यादातर लोग इसे सिर्फ पसीना या सफाई की कमी मानते हैं, जबकि एक्सपर्ट्स के अनुसार इसके पीछे शरीर में जरूरी विटामिन्स की कमी भी एक बड़ी वजह हो सकती है. ऐसे में अगर समय रहते सही कारण पहचान लिया जाए तो इस परेशानी से आसानी से राहत पाई जा सकती है. आइए इस लेख में जानते हैं कि खुजली क्यों और किस विटामिन की वजह से होती है.
इसे भी पढ़ें- कार्मिक रिलेशन क्या होता है? ये 3 संकेत बताते हैं कि आप Karmic Relationship में हैं
जांघों में खुजली के कारण
- ज्यादा पसीना आना
- फंगल इंफेक्शन होना
- टाइट कपड़े पहनना
- अंडरवियर का बदलना
- साफ-सफाई की कमी
- शरीर में विटामिन की कमी
किस विटामिन की कमी से जांघों में खुजली होती है?
कई रिसर्च के मुताबिक, जांघों में खुजली कई बार शरीर के अंदरूनी कमी की वजह से होती है. इसलिए जांघों की खुजली का एक बड़ा कारण विटामिन B (खासकर B2, B6 और B12) की कमी हो सकता है. विटामिन की कमी से स्किन ड्राई हो जाती है, खुजली का कारण बन जाता है.
जांघों में खुजली होने का आयुर्वेद कारण
आयुर्वेद में खुजली होने को कंडू कहा जाता है, जो पित्त और कफ दोष के असंतुलन से होती है. ये असंतुलन खानपान की वजह, ज्यादा तला-भुना खाने की वजह से होता है. इसलिए अपने खानपान पर भी ध्यान दें और खुजली से राहत पाने के लिए मीठा बिल्कुल ना खाएं.
खुजली से राहत पाने के लिए क्या करें?
नीम के पत्ते से स्नान- नहाते वक्त नॉर्मल पानी के बजाय नीम के पत्तों को मिलाकर नहाएं. इसके लिए एक पतीले में पानी के साथ कुछ पत्तों को उबाल लें और बाल्टी में पानी भरकर मिलाकर नहाएं.
विटामिन डी युक्त फूड- अपने आहार में विटामिन युक्त चीजें शामिल करें, क्योंकि खुजली विटामिन की कमी से हो सकती है. यह इम्यून सिस्टम को कमजोर करता है, जिससे स्किन इंफेक्शन जल्दी पकड़ लेती है. आप संतरे या खट्टे फलों को शामिल कर सकते हैं.
नारियल तेल लगाएं- आप खुजली वाले हिस्से पर नारियल तेल के साथ एलोवेरा जेल मिलाकर लगाएं. यह इसे रात को लगाकर सो सकते हैं, जिससे आपकी नींद खराब नहीं होगी.
इसे भी पढ़ें- 7 दिनों तक फ्रूट कैसे रखें फ्रेश? यहां जानिए गर्मियों में फ्रूट स्टोरेज के सही तरीके
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
12 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
12 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
13 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
14 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
16 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
16 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
17 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
19 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines