Jala Hua Bartan Saaf Karna: किचन में खाना बनाते समय कई बार पैन या कड़ाही जल जाती है और उसके तले पर काली परत जम जाती है. इसे साफ करना किसी मुश्किल काम से कम नहीं लगता, क्योंकि घंटों रगड़ने के बाद भी जला हुआ हिस्सा पूरी तरह नहीं निकलता. ऐसे में लोग महंगे क्लीनर या स्टील स्क्रबर का इस्तेमाल करते हैं, जिससे बर्तन की कोटिंग खराब होने का डर रहता है. ऐसे में अगर आप चाहें तो घर पर बहुत आसानी से जला हुआ बर्तन साफ करें और इसके लिए हमारे बताए गए टिप्स को फॉलो करें. आप घर पर रखी कुछ सामग्रियों से बहुत ही आसानी से जला हुआ बर्तन साफ कर सकते हैं, कैसे आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.
इसे भी पढ़ें- सिर्फ 15 दिनों में 80% बाल झड़ना होगा खत्म, एक्सपर्ट के बताए ये नुस्खे आएंगे आपके बहुत काम
जला हुआ पैन कैसे साफ करें?
जला हुआ पैन साफ करने के लिए प्याज का टुकड़ा भी बेहद असरदार घरेलू उपाय माना जाता है. प्याज में मौजूद नेचुरल एंजाइम और हल्का एसिड जली हुई परत को ढीला करने में मदद करते हैं, जिससे सफाई आसान हो जाती है.
कैसे करें इस्तेमाल?
- सबसे पहले जले हुए पैन में पानी डालकर 10 मिनट उबाल लें.
- फिर गैस बंद करके पानी को थोड़ा ठंडा होने दें.
- अब एक प्याज का आधा टुकड़ा लें और कटे हुए हिस्से को जले हुए दाग पर रगड़ें.
- ऊपर से बेकिंग सोडा भी छिड़क दें और 5 मिनट बाद स्पंज से हल्के हाथों से साफ करें.
नींबू का कर सकते हैं इस्तेमाल
आप नींबू का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड जले हुए दाग को ढीला करता है और बर्तन को चमकाने में मदद करता है. इसका इस्तेमाल नीचे बताए गए टिप्स की मदद से कर सकते हैं.
कैसे करें इस्तेमाल?
- सबसे पहले जले हुए पैन में इतना पानी डालें कि जला हुआ हिस्सा ढक जाए.
- अब इसे गैस पर रखकर 10 मिनट उबाल लें.
- इसके बाद, गैस बंद करें और पानी थोड़ा ठंडा होने दें.
- अब आधा नींबू लें और उसे सीधे जले हुए हिस्से पर रगड़ें.
- चाहें तो ऊपर से थोड़ा बेकिंग सोडा भी छिड़क सकते हैं.
संबंधित खबरें
दिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
53 mins agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 hr agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 hr agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
3 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
5 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
6 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
8 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
22 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
1 day agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines