Jaggery Roti Benefit: सर्दियों का मौसम शुरू होते ही शरीर को गर्माहट की जरूरत होती है। इसके लिए आप अपनी डाइट में कई तरह के चीजों को शामिल करते हैं। ऐसे में आप गुड़ की रोटी को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। ये रोटी खाने में ही टेस्टी नहीं होती, बल्कि शरीर के लिए भी फायदेमंद होती है। गुड़ शरीर को गर्म रखने में मदद करता है और इसमें कई तरह के पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। एक्सपर्ट की मानें तो गुड़ की रोटी कार्बोहाइड्रेट और एनर्जी का एक बेहतरीन सोर्स हैं, साथ ही इनमें फाइबर के साथ कई विटामिन और मिनरल भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। आइए जानते हैं इसके फायदे और बनाने का तरीका..
डाइजेशन सिस्टम के लिए फायदेमंद
सर्दियों में अगर आप गुड़ की रोटी का सेवन करते हैं, तो ये आपके डाइजेशन सिस्टम को हेल्दी रखने में मदद करता है। गुड़ की तासीर गर्म होती है, डाइजेशन को बढ़ावा देने में मदद करते हैं।ये आपको पेट में गैस, कब्ज, ब्लोटिंग आदि से भी दूर रखने में मदद करता है।
ये भी पढ़ें- कोलन कैंसर की पहली स्टेज के शुरुआती संकेत क्या?
शरीर रहता है गर्म
सर्दियों के मौसम में गुड़ की रोटी खाने से ठंड कम लगती है और शरीर में गर्माहट बनी रहती है। इसका सेवन करते समय आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि अगर आप इसका अधिक सेवन करते हैं इसके नुकसान हो सकते हैं। इसलिए सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करें।
खून की कमी होती है दूर
गुड़ एक नेचुरल डिटॉक्सिफायर है। ये शरीर में आयरन की कमी को दूर करने में मदद करता है और ऑक्सीजन के लेवल को बढ़ाने में मदद करता है। इसके अलावा ये खून को साफ भी करता है।
कैसे बनाएं ये रोटी
इस रोटी को बनाने के लिए सबसे पहले तिल को साफ करें और एक कड़ाही में डालकर उसे धीमी आंच पर भून लें। इसके बाद मिक्सर की मदद से दरदरा पीस लें। अब एक कड़ाही में 3 टी स्पून तेल डालें और उसमें बेसन डालकर मीडियम आंच पर भूनें। बेसन को लाइट गोल्डन होने तक भूनें।
बेसन को भूनने के बाद गुड़ को कूटकर उसके टुकड़े कर लें। अब एक गहरे तले वाला बर्तन लें और उसमें भुना बेसन, तिल और कुटा हुआ गुड़ डाल दें। अब तीनों को अच्छे से मिलाकर और पीठी तैयार कर लें। अब एक बर्तन में आटा लें और उसमें थोड़ा सा पानी और चुटकी भर नमक डालकर मिक्स करें लें। फिर जरूरत के अनुसार आटा गूंथ लें और लोइयां तैयार कर लें।
अब आटे की एक लोई लें और उसे थोड़ा सा बेल लें। इसके बाद ऊपर से गुड़ की पीठी की एक लोई रखें और आटे की एक और लोई को बनाकर पीठी के ऊपर रखें। अब इसे हल्के हाथों से इन्हें बेल लें और एक नॉनस्टिक पैन या तवे पर रोटी डालकर उसे बिना घी के दोनों तरफ से सेंक लें। इसी तरह सारी रोटियों को तैयार कर लें। इसे आप ब्रेकफास्ट, लंच या डिनर किसी भी समय खा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- शरीर को हाइड्रेटेड करने के लिए क्या सिर्फ पानी पीना है जरूरी?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
1 hr agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
1 hr agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
2 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
3 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
4 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
6 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
20 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
22 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
23 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines