Jaggery Roti Benefit: सर्दियों में गुड़ की रोटी खाने के होते हैं ये 3 फायदे, जानें बनाने की विधि

Jaggery Roti Benefit: सर्दियों के मौसम अगर आप गुड़ की रोटी का सेवन करते हैं, तो ये आरके शरीर को हेल्दी रखने के साथ-साथ शरीर को गर्म भी रखता है। अगर आप भी ये टेस्टी और हेल्दी रोटी खाना चाहते हैं, तो यहां जानें बनाने की विधि।  

Jaggery Roti Benefit

Jaggery Roti Benefit

Jaggery Roti Benefit: सर्दियों का मौसम शुरू होते ही शरीर को गर्माहट की जरूरत होती है। इसके लिए आप अपनी डाइट में कई तरह के चीजों को शामिल करते हैं। ऐसे में आप गुड़ की रोटी को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। ये रोटी खाने में ही टेस्टी नहीं होती, बल्कि शरीर के लिए भी फायदेमंद होती है। गुड़ शरीर को गर्म रखने में मदद करता है और इसमें कई तरह के पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। एक्सपर्ट की मानें तो गुड़ की रोटी कार्बोहाइड्रेट और एनर्जी का एक बेहतरीन सोर्स हैं, साथ ही इनमें  फाइबर के साथ कई विटामिन और मिनरल भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। आइए जानते हैं इसके फायदे और बनाने का तरीका..

विज्ञापन

डाइजेशन सिस्टम के लिए फायदेमंद

सर्दियों में अगर आप गुड़ की रोटी का सेवन करते हैं, तो ये आपके डाइजेशन सिस्टम को हेल्दी रखने में मदद करता है। गुड़ की तासीर गर्म होती है, डाइजेशन को बढ़ावा देने में मदद करते हैं।ये आपको पेट में गैस, कब्ज, ब्लोटिंग आदि से भी दूर रखने में मदद करता है।

विज्ञापन

शरीर रहता है गर्म

सर्दियों के मौसम में गुड़ की रोटी खाने से ठंड कम लगती है और शरीर में गर्माहट बनी रहती है। इसका सेवन करते समय आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि अगर आप इसका अधिक सेवन करते हैं इसके नुकसान हो सकते हैं। इसलिए सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करें।

विज्ञापन

खून की कमी होती है दूर

गुड़ एक नेचुरल डिटॉक्सिफायर है। ये शरीर में आयरन की कमी को दूर करने में मदद करता है और ऑक्सीजन के लेवल को बढ़ाने में मदद करता है। इसके अलावा ये खून को साफ भी करता है।

कैसे बनाएं ये रोटी

इस रोटी को बनाने के लिए सबसे पहले तिल को साफ करें और एक कड़ाही में डालकर उसे धीमी आंच पर भून लें। इसके बाद मिक्सर की मदद से दरदरा पीस लें। अब एक कड़ाही में 3 टी स्पून तेल डालें और उसमें बेसन डालकर मीडियम आंच पर भूनें।  बेसन को लाइट गोल्डन होने तक भूनें।

विज्ञापन

बेसन को भूनने के बाद गुड़ को कूटकर उसके टुकड़े कर लें। अब एक गहरे तले वाला बर्तन लें और उसमें भुना बेसन, तिल और कुटा हुआ गुड़ डाल दें। अब तीनों को अच्छे से मिलाकर और पीठी तैयार कर लें। अब एक बर्तन में आटा लें और उसमें थोड़ा सा पानी और चुटकी भर नमक डालकर मिक्स करें लें। फिर जरूरत के अनुसार आटा गूंथ लें और लोइयां तैयार कर लें।

अब आटे की एक लोई लें और उसे थोड़ा सा बेल लें। इसके बाद ऊपर से गुड़ की पीठी की एक लोई रखें और आटे की एक और लोई को बनाकर पीठी के ऊपर रखें। अब इसे हल्के हाथों से इन्हें बेल लें और एक नॉनस्टिक पैन या तवे पर रोटी डालकर उसे बिना घी के दोनों तरफ से सेंक लें। इसी तरह सारी रोटियों को तैयार कर लें। इसे आप ब्रेकफास्ट, लंच या डिनर किसी भी समय खा सकते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ