Jaggery And Jeera Water Benefits: सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए दिन की शुरुआत भी अच्छे खान-पान से होनी जरूरी है। इसके लिए गुड़ और जीरे का पानी आपके लिए रामबाण ड्रिंक साबित हो सकता है। ये दोनों फूड आइटम्स सेहत के लिए बड़े ही लाभकारी माने जाते हैं। इन दोनों में ही आयुर्वेदिक गुण होते हैं, जो पाचन से लेकर इम्यूनिटी तक को भी मजबूत करने में सहायक होते हैं। गुड़ खाने से थकान दूर होती है। वहीं, जीरा डाइजेशन को स्ट्रॉन्ग करता है। आइए जानते हैं रोजाना खाली पेट इस पानी को पीने से क्या फायदा होता है।
गुड़-जीरे का पानी पीने के फायदे
1. पाचन तंत्र मजबूत करें
गुड़ और जीरे का पानी पीने से पाचन क्रिया में सुधार होता है। गुड़ में मौजूद न्यूट्रिएंट्स पेट की समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। वहीं, जीरा गैस, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं को खत्म करने में मदद करता है।
2. इम्यून सिस्टम स्ट्रॉन्ग करें
गुड़ में एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स मौजूद होते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं। रोजाना खाली पेट सुबह के समय इस पानी को पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। अच्छी इम्यूनिटी से आप मौसमी बीमारियों और इन्फेक्शन से लड़ने में सक्षम होंगे।
ये भी पढ़ें- कोलन कैंसर की पहली स्टेज के शुरुआती संकेत क्या?
3. वजन घटाने में सहायक
अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं, तो गुड़-जीरे का पानी पानी आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। यह ड्रिंक आपके मेटाबॉलिज्म को मजबूत करता है और शरीर से बैड टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है।
4. स्किन को ग्लोइंग बनाए
गुड़ और जीरे का पानी पीने से ब्लड प्यूरिफाई होता है, जिससे स्किन पर निखार आता है और पिंपल्स, रिंकल्स और कील-मुंहासों जैसी समस्याएं दूर होती हैं।
फोटो क्रेडिट- meta ai
5. बॉडी डिटॉक्स
गुड़ और जीरे का पानी रोजाना 1 गिलास पीने से शरीर में जमा गंदे टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं, जिससे लिवर की सफाई होती है। गुड़ और जीरे का पानी पीने से शरीर को ऊर्जा भी मिलती है।
कैसे बनाएं यह पानी?
इसे बनाने के लिए आपको रोजाना 1 गिलास पानी में थोड़ा सा गुड़ और 1 चम्मच जीरा मिलाकर रात भर रखना होगा। सुबह खाली पेट सबसे पहले इस पानी का सेवन करें।
कौन करें परहेज?
वैसे तो यह ड्रिंक हर कोई पी सकता है लेकिन जिन्हें ब्लड शुगर के संतुलन की समस्या या मधुमेह है, वे इसे पीने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें- शरीर को हाइड्रेटेड करने के लिए क्या सिर्फ पानी पीना है जरूरी?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
कैसे बनाएं अपना दिवाली इनविटेशन कार्ड, AI से तैयार करें यूनिक डिजाइन
19 mins agoDiwali Latest Rangoli Designs: दीपावली पर बनाएं ये आसान और सुंदर रंगोली
37 mins agoदिवाली पर बनाएं सॉफ्ट और फूली-फूली पूड़ी, घंटों तक रहेगी मुलायम
3 hrs agoसुख-समृद्धि और खुशहाली से भरी हो आपकी दिवाली, अपनों को ऐसे दें शुभकामनाएं
19 hrs agoदीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
21 hrs agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
23 hrs agoदिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
1 day agoछोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
1 day agoछोटी दिवाली पर सभी को भेजिए यहां दिए शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज
1 day agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines