हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Jagannath Rath Yatra 2025: पुरी की पवित्र धरती पर है स्वाद का जन्नत, इन स्ट्रीट फूड्स को जरूर करें ट्राय

Jagannath Rath Yatra 2025: जगन्नाथ यात्रा को बस कुछ ही समय बचा है। अगर आप ओडिशा जाने का सोच रहे हैं और यात्रा में शामिल होने का विचार कर रहे हैं, तो आइए जानते हैं पुरी की पवित्र धरती के मशहूर स्वाद के बारे में, जिनका आप लुत्फ उठा सकते हैं।

विज्ञापन

Jagannath Rath Yatra 2025: जगन्नाथ यात्रा इस बार 27 जून को शुरू होकर 5 जुलाई को समाप्त होगी। अगर यात्रा के समय आप ओडिशा के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल जगन्नाथ पुरी घूमने जाने का सोच रहे हैं, तो वहां के स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड्स का स्वाद और मजा लेना बिल्कुल न भूलें। पुरी सिर्फ धार्मिक आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि यहां की गलियों में छुपा है स्वाद का अनमोल खजाना। यहां के स्ट्रीट फूड्स इतने लजीज होते हैं कि एक बार चखने के बाद आप उनका स्वाद कभी नहीं भूल पाएंगे। तो आइए जानते हैं कुछ खास और फेमस फूड्स के बारे में, जिनको खाकर आपको मजा आ जाएगा।

गोलगप्पे

पुरी की गलियों में मिलने वाले गोलगप्पे बिल्कुल अलग अंदाज में परोसे जाते हैं। तीखे पानी और मसालेदार भरावन के साथ यहां के गोलगप्पे हर स्वाद के शौकीन को दीवाना बना देते हैं। तो अगर आप पुरी जाने का सोच रहे हैं तो वहां के गोलगप्पों का मजा जरूर लें।

विज्ञापन

बड़ा-घुघनी

बड़ा-घुघनी प्रोटीन से भरपूर एक चटपटा स्नैक्स है जो बेसन से बनाए गए बड़े और मटर की मसालेदार सब्जी यानी घुघनी के मेल से तैयार होता है। यह पुरी में बेहद लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है। इसे गरमागरम परोसा जाता है और ऊपर से डाला जाता है प्याज, धनिया और नींबू का तड़का।

पखाल भात

यह है ओडिशा की पारंपरिक ठंडी थाली पखाल भात, यानी भिगोया हुआ चावल जिसे दही, नमक और पानी में मिलाकर खाया जाता है। गर्मियों में यह शरीर को ठंडक देने वाला और बेहद हेल्दी लोकल डिश है, जो सड़कों पर भी बड़ी लोकप्रियता से मिलता है।

विज्ञापन

दही बड़ा-आलू दम

यह पुरी की खास डिश है जिसमें नरम दही बड़े को मसालेदार आलू दम के साथ परोसा जाता है। इसका तीखा और खट्टा स्वाद इसे बिल्कुल यूनिक बनाता है। यह तीखा, ठंडा और स्वाद से भरपूर कॉम्बिनेशन है।

झालमुड़ी

अगर आपको चटपटा और स्पाइसी खाना पसंद है तो झालमुड़ी जरूर ट्राय करें। इसमें मुरमुरा, मूंगफली, हरी मिर्च, नींबू और मसाले मिलाकर ऐसा स्वाद तैयार होता है जो हर उम्र के लोगों को भा जाता है। इसमें कुरकुरी मस्ती और मसालों का तड़का भी होता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-लखनऊ की इन डिशेज को UNESCO ने भी सराहा, स्वाद ऐसा कि आप ही कहेंगे वाह

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

 

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola