Jagannath Rath Yatra 2025: अगर आप जगन्नाथ पुरी यात्रा की योजना बना रहे हैं तो यह ट्रिप आपके जीवन के सबसे खास पलों में से एक हो सकता है। हर साल लाखों श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए पुरी आते हैं खासकर रथ यात्रा के समय। ऐसे में सही और आरामदायक ठहरने की व्यवस्था बहुत जरूरी हो जाती है, ताकि आप बिना किसी परेशानी के अपनी यात्रा का आनंद ले सकें। पुरी में कई ऐसे ठिकाने हैं जो न सिर्फ बजट-फ्रेंडली हैं, बल्कि जगन्नाथ मंदिर के भी काफी करीब स्थित हैं। इन जगहों पर आपको साफ-सुथरे कमरे, बेसिक सुविधाएं और शांत वातावरण मिलता है। यह स्थान उन श्रद्धालुओं के लिए एकदम सही हैं जो कम खर्च में अच्छा और सुविधाजनक ठहराव चाहते हैं। तो आइए जानते हैं उन जगहों के बारे में जिन्हें आप अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।
धर्मशाला
अगर आप पुरी जाने का विचार कर रहे हैं लेकिन यह तय नहीं कर पा रहे कि ठहरें कहां, तो जगन्नाथ पुरी में कई धर्मशालाएं उपलब्ध हैं। आपको 500 से 800 रुपये प्रति रात की दर में अच्छे विकल्प मिल सकते हैं। ये धर्मशालाएं मंदिर से कुछ ही दूरी पर स्थित होती हैं और काफी साफ-सुथरी तथा किफायती होती हैं। आप चाहें तो यहां ठहरने का विचार कर सकते हैं।
गेस्ट हाउस
अगर आप पुरी में सस्ता और अच्छा स्टे चाहते हैं, तो आपको यहां आसानी से 800 से 1000 रुपये प्रति रात के बीच गेस्ट हाउस मिल जाएंगे। इन गेस्ट हाउस में अटैच्ड बाथरूम, फैन/एसी, बेसिक फर्नीचर जैसी सुविधाएं उपलब्ध होती हैं।
होमस्टे
पुरी में कई स्थानीय परिवार अपने घर में श्रद्धालुओं के लिए कमरे उपलब्ध कराते हैं। ये होमस्टे न केवल सुरक्षित होते हैं, बल्कि आपको स्थानीय जीवनशैली का अनुभव भी कराते हैं। इनका औसत खर्च 500 से 1000 रुपये प्रति रात होता है। यहां आपको शांत वातावरण और घरेलू भोजन का भी लाभ मिलता है।
मंदिर के पास बजट होटल
जगन्नाथ मंदिर के आसपास आपको 1000 रुपये से कम में कई होटल मिल जाते हैं जो छोटे परिवारों और सोलो ट्रैवलर्स के लिए अच्छे विकल्प हैं। इनका खर्चा आमतौर पर 700 से 1200 रुपये प्रति रात के बीच आता है। यहां आपको बेसिक एसी/नॉन-एसी रूम, वाईफाई, हाउसकीपिंग जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।
ये भी पढ़ें- Jagannath Rath Yatra 2025: पुरी की पवित्र धरती पर है स्वाद का जन्नत, इन स्ट्रीट फूड्स को जरूर करें ट्राय
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
कीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
3 hrs agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
4 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
6 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
20 hrs agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
1 day agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines