जेड प्लांट को घर की खूबसूरती बढ़ाने वाले पौधों में शामिल किया जाता है. इसकी मोटी और हरी पत्तियां देखने में जितनी सुंदर लगती हैं, इसकी देखभाल उतनी ही आसान मानी जाती है. हालांकि, कई बार जेड प्लांट की पत्तियां अचानक पीली पड़ने लगती हैं या उनमें चमक कम हो जाती है. ऐसे में लोग अक्सर समझ नहीं पाते कि पौधे को आखिर किस चीज की जरूरत है. दरअसल, पत्तियों का पीला होना ज्यादा पानी, खराब ड्रेनेज, सही तरह से रोशनी न मिलना, कीट या जड़ों से जुड़ी समस्या का संकेत हो सकता है. इसलिए पत्तियां पीली दिखते ही बिना वजह खाद या पानी बढ़ाने के बजाय पौधे की परेशानी को समझना जरूरी है. अगर आप भी इस समस्या का सामना कर रहे हैं तो इस लेख में बताए गए टिप्स मददगार साबित हो सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- घर में रखे कूड़ेदान को खाली करने के बाद भी बहुत तेज आती है बदबू? जानिए कैसे मिलेगी इस समस्या से छुटकारा
सबसे पहले पौधे को करें चेक
जेड प्लांट की पत्तियां पीली होने की सबसे आम वजहों में से एक ओवरवाटर्ड हो सकती है. यह एक रसीला पौधा है, इसलिए इसकी पत्तियों और तने में पानी स्टोर रहता है. इसे बार-बार पानी देने की जरूरत नहीं होती. पानी देने से पहले उंगली से मिट्टी की ऊपरी की लेयर चेक करें. अगर मिट्टी अभी भी नम है तो पानी देने से बचें और एक वक्त के बाद पानी देना शुरू करें.
गमले में ड्रेनेज पर ध्यान देना
अगर गमले के नीचे पानी निकलने के लिए छेद नहीं हैं या मिट्टी बहुत ज्यादा पानी रोककर रखती है तो जेड प्लांट की जड़ें खराब हो सकती हैं. इससे पत्तियां पीली पड़ने के साथ-साथ नरम भी हो सकती हैं. इसलिए ऐसा गमला चुनें जिसके नीचे ड्रेनेज होल मौजूद हों. मिट्टी भी ऐसी रखें जो पानी को लंबे समय तक जमा न रखे. इससे पौधे की ग्रोथ बहुत ही अच्छी होगी और परेशानी दूर हो जाएगी.
पीली पत्तियों का क्या करें?
अगर कुछ पत्तियां पूरी तरह पीली, सूखी या सड़ी हुई हैं तो उन्हें पौधे पर छोड़ने के बजाय साफ हाथ या साफ प्रूनिंग टूल से हटा दें. इससे पौधे का ध्यान हेल्दी हिस्सों की ग्रोथ पर रहेगा. हालांकि, सिर्फ पत्तियां पीली होने पर सभी पत्तियां तोड़ देना सही तरीका नहीं है. पहले यह पता लगाना जरूरी है कि पत्तियां पीली क्यों हो रही हैं. कई बार पौधे को बीमारी हो जाती है, जिससे पत्तियां झड़ने लगती हैं.
पत्तियां हटाने के बाद क्या करना चाहिए?
पत्तियों या फिर पौधे से बीमारी दूर करने के लिए आप नीम की पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे स्प्रे तैयार किया जा सकता है, जिसके लिए पानी और नीम के पत्तियां चाहिए. इस एक पतीली में डालें और दोनों का अच्छी तरह से उबाल लें. एक स्प्रे बोतल में डालें और पत्तियों के ऊपर छिड़काव करें.
पीली पत्तियों को हटाने के लिए नीम खली का करें इस्तेमाल
अगर आप नीम खली का इस्तेमाल करते हैं तो यह पौधे में मौजूद फंगस, कीटों और बैक्टीरिया को खत्म कर सकते हैं. नीम खली मिट्टी को नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटैशियम जैसे तत्वों को भी देने का काम करते हैं. अगर सही तरीके से इसका इस्तेमाल किया जाए तो पीली पत्तियां कम होने लगेंगी.
इसे भी पढ़ें- बारिश में पौधों की मिट्टी हो गई है ओवरवाटर? जड़ों को सड़ने से बचाने के लिए तुरंत करें ये काम
संबंधित खबरें
Diwali Wishes 2026: दिवाली पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश
9 hrs agoदीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
12 hrs agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
14 hrs agoदिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
15 hrs agoछोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
18 hrs agoछोटी दिवाली पर सभी को भेजिए यहां दिए शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज
1 day agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
1 day agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
1 day agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
1 day agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines