Weight Loss: वजन घटाने की कोशिश कर रहे लोगों की कोशिश रहती है कि खाने पर पूरा कंट्रोल किया जाए. इस कंट्रोल के चक्कर में कई बार लोगों को लगता है कि खाना ना खाकर वजन घटाया जा सकता है. कभी सुबह का नाश्ता स्किप किया जाता है तो किसी को लगता है कि लंच या फिर डिनर नहीं करना चाहिए. लेकिन, क्या सचमुच मील स्किप (Meal Skip) करने पर वजन कम हो सकता है? आइए जानते हैं खाना ना खाना शरीर को किस तरह प्रभावित करता है.
क्या मील स्किप करने पर वजन कम होता है | Is Skipping Meal Good For Weight Loss
ब्लड शुगर होता है फ्लकचुएट
मील स्किप करने पर ब्लड शुगर लेवल्स (Blood Sugar Levels) कम हो सकते हैं. लो ब्लड शुगर के कारण हमेशा सिर घूमता हुआ महसूस हो सकता है या फिर कमजोरी और स्लगिश फील होता है. व्यक्ति अगर डायबिटीज का मरीज हो तो उसे खासतौर से मील स्किप करने से बचना चाहिए.
यह भी पढ़ें- Kids Health Tips: क्या आपके बच्चे भी नहीं खाते हैं घर का खाना? ट्राय करें ये टेस्टी स्नैक्स
मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ जाता है
जब व्यक्ति बार-बार मील स्किप करता है तो उसका मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ने लगता है. लॉन्ग रन में देखा जाए तो इससे वजन कम होने में मुश्किल आ सकती है और वजन कम करना जरूरत से ज्यादा मुश्किल हो सकता है.
हंगर हार्मोन्स में होने लगता है बदलाव
बार-बार खाना स्किप किया जाए या समय से ना खाया जाए तो इससे हंगर हार्मोन्स प्रभावित होने लगते हैं. होता यह है कि हंगर हार्मोन्स शरीर के अन्य हार्मोन्स पर असर डालने लगते हैं, जैसे इंसुलिन और कोर्टिसोल.
अगले मील में हो सकती है ओवरइटिंग
अगर एक मील स्किप किया जाता है तो इससे होता यह है कि आप अपने अगले मील में ओवरईट कर लेते हैं. इससे ब्लड शुगर स्पाइक हो सकता है और साथ ही वजन कम होने की बजाय बढ़ सकता है.
क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
खाना स्किप करने को लेकर एक्सपर्ट्स का कहना है कि इससे सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है. इससे शरीर स्टारवेशन मोड में जा सकता है जिससे मेटाबॉलिज्म प्रभावित होता है. इसीलिए शरीर की एनर्जी को मेंटेन करने के लिए और असल में सही स्पीड से वजन कम करने के लिए मील्स स्किप ना करके सही समय पर सही चीजें खाना-पीना जरूरी है.
यह भी पढ़ें- Weight Loss Diet Plan: चाहते हैं शहनाज जैसे महीनों में स्लिम-फिट दिखना, अपनाएं ये डेली रूटीन
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
3 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
7 hrs agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
9 hrs agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
23 hrs agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines