बाल सफेद होना अब बहुत ही आम समस्या बन चुकी है, जिसका कम उम्र के लोग भी सामना कर रहे हैं. इसलिए जरूरी है कि आप स्ट्रेस, अपनी लाइफस्टाइल और आदतों पर ध्यान दें. कई बार ध्यान रखने के बाद भी परेशानी हल नहीं होती है और बाल सफेद होते रहते हैं. हालांकि, बालों को काला करने के लिए मेहंदी और हेयर डाई का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन आप अपनी थाली पर भी ध्यान दे सकते हैं. कई एक्सपर्ट का कहना है कि मशरूम खाने से सफेद बाल काफी हद तक कम हो जाते हैं. ऐसे में यह जानना कि इसे कैसे खाया जाता है और मशरूम खाने से शरीर में क्या बदलाव हो सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- चीनी में फंगस लग जाए तो क्या करें? अपनाएं ये स्टोरिंग हैक, नहीं होगी चिपचिपी
क्या मशरूम सफेद बालों को काला कर सकता है?
बाल झड़ने के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन मुख्य कारण हार्मोनल बदलाव, खराब पोषण (आयरन, प्रोटीन या विटामिन की कमी) और विटामिन है. इसलिए शरीर में इसकी कमी को पूरा करने वाली चीजें खानी चाहिए. इस लिस्ट में मशरूम आते हैं, जिसका सेवन करना बालों के लिए अच्छा है. हालांकि, मशरूम में मौजूद कई पोषक तत्व बालों की समग्र सेहत को बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकते हैं.
बाल सफेद होने के कारण
- विटामिन B12
- आयरन या फोलेट की कमी
- लंबे समय तक स्ट्रेस में रहना
- थायरॉयड संबंधी
- बढ़ती उम्र
- केमिकल इस्तेमाल करना
मशरूम खाने से शरीर में क्या बदलाव हो सकते हैं?
- कुछ प्रकार के मशरूम विटामिन D का अच्छा स्रोत हो सकते हैं, खासकर वे जिन्हें अल्ट्रावायलेट रोशनी के संपर्क में उगाया गया हो. विटामिन डी हड्डियों और कोशिकाओं की हेल्थ के लिए बहुत ही मायने रखता है.
- मशरूम में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर की कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद करते हैं. ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को समय से पहले उम्र बढ़ने और बालों की गुणवत्ता में कमी से भी जोड़ा जाता है.
- मशरूम में राइबोफ्लेविन, नियासिन और पैंटोथेनिक एसिड जैसे बी-विटामिन पाए जाते हैं. ये शरीर को ऊर्जा देने का काम करते हैं.
- मशरूम में सेलेनियम, कॉपर और पोटेशियम जैसे खनिज मौजूद होते हैं. कॉपर शरीर में मेलेनिन बनने की प्रक्रिया में भूमिका निभाता है, लेकिन केवल कॉपर खाना खाने से सफेद बाल काले हो जाएंगे, ऐसा साबित नहीं हुआ है.
बालों की सेहत के लिए और क्या खाएं?
बालों की हेल्थ के लिए अपनी थाली में हरी पत्तेदार सब्जियां शामिल करें और साथ में अंडे खाएं. बीन्स के साथ ड्राई फ्रूट्स को खाना भी अच्छा हो सकता है. बाकी तेल लगाकर अपनी बालों की हेल्थ को बढ़ाएं और सफेद होने से बचाएं.
इसे भी पढ़ें- अस्थमा को किन चीजों से है नफरत? ज्यादातर लोग नहीं जानते ये जरूरी हेल्थ टिप्स
संबंधित खबरें
कीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
4 hrs agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
4 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
7 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
20 hrs agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
1 day agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines