महिलाओं के बीच ये सवाल काफी आम है और बार-बार उनके द्वारा पूछा जाता है कि रात में सोते समय बाल खोलकर सोना सही है या बांधकर? कई महिलाएं समझती हैं कि दोनों ही तरीका सही है और बालों पर कोई असर नहीं पड़ता है. आपको शायद जानकर हैरानी होगी, लेकिन आपकी आदतें बालों पर असर डालती है, यानी की अगर आप अच्छी आदत अपनाते हैं, तो बाल मजबूत बने रहते हैं, वहीं अगर आप गलत आदत को लंबे समय से अपना रहे हैं, तो इसका सीधा असर बालों पर पड़ सकता है, जिससे आपको बाद में परेशानी होगी और आप तनाव का शिकार हो जाएंगे. आइए जानते हैं रात में सोते वक्त बाल खोलकर सोना चाहिए ये फिर बांधकर?
यह भी पढ़ें: बालों के झड़ने को रोकने में मदद कर सकता है प्याज का रस! जानिए लगाने का सही तरीका
बाल बांधकर सोना सही है?
बालों को मजबूत बनाए रखने के लिए बेहतर रहेगा कि आप बालों को रात में सोते वक्त बांधकर न सोए. सोते वक्त बालों को टाइट रबर से बांधने के कारण नींद में बालों में खिंचाव हो सकता है, जिस वजह से आपके बाल कमजोर होने लगेंगे और टूट सकते हैं. इतना ही नहीं, खिंचाव के कारण आपको नींद में दर्द का भी एहसास हो सकता है, जिस कारण आपकी नींद भी प्रभावित हो सकती है.
क्या जुड़ा बनाकर सोना सही है?
अब सवाल उठता है कि क्या रात में सोने से पहले जुड़ा बनाना क्या सही आदत है? कई महिलाओं की आदत होती है कि वह रबर बैंड का इस्तेमाल करके जुड़ा बांधती है और कुछ क्लिप लगाकर सोती हैं. हालांकि, ऐसा करना भी बालों के लिए अच्छा नहीं है. बालों पर क्लिप लगाकर सोने से बाल टूट सकते हैं और क्लिप सिर में चुभ सकता है, जिससे चोट भी लग सकती है. इसके अलावा, रबर बैंड के इस्तेमाल के कारण बालों में खिंचाव हो सकता है, जिससे भी बाल टूट सकते हैं और नींद खराब हो सकती है.
बालों की मजबूती बनाए रखने के लिए क्या करें?
अब आप सोच रही होंगी की बालों को खोलकर सोना अच्छा हो सकता है, लेकिन ऐसा भी नहीं है. अगर आपके बाल लंबे हैं और बालों को आप रात में खोलकर सोती हैं, तो इससे बाल उलझ सकते हैं, जिससे बालों के टूटने की समस्या बढ़ सकती है. इतना ही नहीं, ऐसा करने से दोमुंहे बालों की समस्या भी बढ़ सकती है.
बेहतर तरीका इसका ये हो सकता है कि आप अपने बालों की ढीली चोटी बनाकर सोएं. इस बात का खास ध्यान रखें कि चोटी बहुत टाइट ना हो, ताकि खिंचाव की स्थिति पैदा हो जाए. चोटी बनाने के लिए सिल्क या फिर साटन की स्क्रंची का इस्तेमाल किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: बालों की झड़ने की समस्या से राहत के लिए आज ही ट्राई करें ये देसी नुस्खा, दही में मिलाएं 2 चीजें
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
लिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
6 hrs agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
10 hrs agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
11 hrs agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
14 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
16 hrs agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 day agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 day agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
1 day agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines