क्या आप भी खाना खाने के तुरंत बाद गिलास भर पानी पी लेते हैं? यह आदत बहुत ही आम है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे आपका पाचन प्रभावित हो सकता है? पानी हमारे शरीर के लिए जीवनदायिनी है. यह न सिर्फ हमें हाइड्रेटेड (Hydrated) रखता है, बल्कि त्वचा (Skin) को निखारता है, मूड बेहतर करता है और शरीर की कई अहम प्रक्रियाओं में मदद करता है. लेकिन कभी-कभार गलत वक्त में पानी पीना आपको बड़ी मुश्किलों में डाल सकता है. इससे न सिर्फ आपकी सेहत खराब होगी बल्कि आपको हर वक्त किसी न किसी दिक्कत के साथ रहना पड़ेगा.
यह भी पढ़ें: एसिडिटी से तुरंत राहत, वजन घटाने में भी मददगार! जानिए ठंडा दूध पीने के 5 जबरदस्त फायदे
खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीना कैसा है
विशेषज्ञों के अनुसार, खाना खाने से ठीक पहले और तुरंत बाद पानी पीने से बचना चाहिए. खाने को पचने में लगभग 3-4 घंटे लगते हैं और लिक्विड फूड पेट से 20-30 मिनट में गुजर जाता है. अगर हम तुरंत पानी पीते हैं, तो यह हमारे डाइजेस्टिव एंजाइम्स के काम में बाधा डाल सकता है और भोजन को पचाने की प्रक्रिया धीमी कर सकता है. इससे पेट में भारीपन, ब्लोटिंग या अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं.
पानी पीने का सही समय और तरीका
खाना खाने के दौरान या तुरंत बाद भारी मात्रा में पानी पीने की बजाय, खाने से पहले या खाने के 30 मिनट बाद पानी पीना सबसे बेहतर माना जाता है. ऐसा करने से आपके पाचन एंजाइम्स सही तरीके से काम करते हैं और खाना आसानी से पचता है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि पानी पीने की आदत को सही समय पर अपनाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है, यह पेट को आराम देता है और ब्लोटिंग या गैस जैसी परेशानियों से भी बचाता है.
यह भी पढ़ें: Kiss Day Special: होंठ सख्त क्यों हो जाते हैं? यहां जानिए सिर्फ 5 मिनट में होंठों को मुलायम करने के आसान टिप्स
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: लाल बहादुर शास्त्री के अनमोल वचन सभी को भेज सकते हैं आप, यादगार हैं ये Quotes
13 hrs agoGandhi Jayanti 2026: गांधी जयंती पर सभी को भेजिए महात्मा गांधी की कही ये 10 बातें, मन में जोश भर देंगे बापू के विचार
14 hrs agoFrench Fries Recipe: एयर फ्रायर में कैसे बनाएं फ्रेंच फ्राइज? इस तरह चुटकियों में हो जाएंगे तैयार
16 hrs agoनींबू से भी भाग सकते हैं घर के सारे मच्छर, बस इस तरह करें इस्तेमाल, महंगे लिक्विड खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत
16 hrs agoपितृ पक्ष में श्राद्ध की थाली में क्या रखें? ये सात्विक चीजें जरूर करें शामिल
17 hrs agoGarba Night Safety: रात में गरबा के लिए घर से बाहर निकलते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, मस्ती में नहीं आएगी कमी
17 hrs agoबावड़ियों की खूबसूरती देखनी है तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी और वास्तुकला कर देगी हैरान
19 hrs agoबाल्टी पर लग गए हैं खारे पानी के दाग तो यहां जानिए किस तरह करें साफ, छूट जाएगी सारी गंदगी
21 hrs agoबच्चों के लिए शाम की भूख के लिए कैसे बनाएं स्वादिष्ट क्रिस्पी आलू पेटीज? यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoगर्म पानी से नहाना सही या ठंडे से? जानिए रोज की इस आदत का शरीर पर कैसा पड़ता है असर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines