हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

30 दिनों में खून की कमी होगी दूर! डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें

Iron Deficiency Anemia: शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी के कारण लोग कई बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में हेल्दी डाइट लेना सबसे ज्यादा जरूरी हो जाता है। अगर आप भी हीमोग्लोबिन के लेवल को बढ़ाना चाहते हैं, तो यहां जानें कि किन-किन फूड्स का सेवन कर सकते हैं?  

विज्ञापन
Iron Deficiency Anemia

Iron Deficiency Anemia: शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण हीमोग्लोबिन की कमी हो जाती है, जो कि एक आम बात है। हीमोग्लोबिन एक आयरन रिच प्रोटीन है, जो रेड ब्लड सेल्स में मौजूद होता है और ये पूरे शरीर में ऑक्सीजन ले जाने का काम करता है। हीमोग्लोबिन का लेवल कम होने से थकान, कमजोरी, सांस लेने में तकलीफ और सिरदर्द जैसी समस्याएं होने लगती है। अगर इसका लेवल ज्यादा लो हो जाता है, तो ये एनीमिया का रूप ले लेता है। ऐसे में आपको कुछ ऐसे फूड्स का सेवन करना चाहिए जो शरीर में हीमोग्लोबिन को बढ़ा सके। आइए जानते हैं ऐसे कौन-कौन से फूड्स है, जिनका 30 दिन तक सेवन करने से हीमोग्लोबिन के लेवल को बढ़ सकता है?

हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए खाएं ये फूड्स

1. हीमोग्लोबिन को बढ़ाने के लिए रोज अपनी डाइट में संतरे, नींबू, शिमला मिर्च, टमाटर, अंगूर और जामुन को शामिल कर सकते हैं। इनमें विटामिन-सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, आयरन को अवशोषित करने में मदद करते हैं।

ये भी पढ़ें- सर्दियों में 21 दिन तक लगातार खाएं दो उबले अंडे, बॉडी रहेगी हेल्दी और फिट

विज्ञापन

2. हरी पत्तेदार सब्जियां, अंकुरित अनाज, सूखी फलियां, मूंगफली, केला और ब्रोकली का सेवन  हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में करते हैं। फोलिक एसिड एक बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन है जो शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं को बनाते हैं। फोलिक एसिड की कमी से हीमोग्लोबिन का लेवल कम हो सकता है।

3. अनार एक ऐसा फल है जिसमें  प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर के साथ-साथ कैल्शियम और आयरन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए सबसे अच्छा खाद्य पदार्थों में से एक है।

विज्ञापन

4. खजूर आयरन का एक अच्छा सोर्स माना जाता है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन के लेवल को बढ़ाने में मदद करता है। ज्यादातर डॉक्टर सलाह देते हैं कि शुगर के मरीजों को खजूर में चीनी की मात्रा अधिक होने के कारण इसके सेवन से बचना चाहिए।

ये भी पढ़ें- सोने से पहले पिएं ये ड्रिंक, कई बीमारियां रहेंगी दूर

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola